September 16, 2026
Kullu

घास काटने गए पति-पत्नी की खाई में गिरने से मौत, एक दिन पहले मनाया था बेटी का जन्मदिन

कुल्लू: जिले के किंचा गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है. घास काटते समय पैर फिसलने के कारण पति-पत्नी खाई गिर गए. गहरी चोट लगने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा आनी के ब्रौ पुलिस थाना के तहत कुशवा पंचायत में पेश आया. सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का सौंप दिए.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना से एक दिन पहले उनकी बेटी का जन्मदिन था. उन्होंने रात को अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर जन्मदिन धूमधाम से मनाया. शुक्रवार को दोनों के साथ घास काटते समय यह दर्दनाक हादसा पेश आ गया. पुलिस ने इस घटना को लेकर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. दोनों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

मृतक दंपती की पहचान कींचा निवासी 26 वर्षीय भगवान दास पुत्र दया राम और 24 वर्षीय पत्नी कपिला के रूप में हुई है. दंपति अपने पीछे एक तीन वर्ष की बेटी को छोड़ गया है. वहीं, डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि उक्त दंपति की मौत पहाड़ी पर घास काटते समय पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिरने से हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा हर पहलू को लेकर जांच की जा रही है.

Related posts

मंडी से मनाली तक का सफर होगा महंगा, 2 जगहों पर देना होगा टोल टैक्स

Admin

शिमला और कुल्लू में पाकिस्तान समर्थित सोशल मीडिया पोस्ट पर पुलिस कार्रवाई, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

Admin

ABVP के बीच हुआ टकराव, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सीएम सुक्खू का जलाने जा रहे थे पुतला

Admin

Leave a Comment