24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

IGMC में चोरी का CCTV फुटेज हो रहा वायरल, अस्पताल का पूर्व सुरक्षाकर्मी है चोर

शिमला: आईजीएमसी अस्पताल में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं और अस्पताल प्रशासन मूक बना हुआ है. ऐसे में अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. आईजीएमसी में एक महिला का बैग चोरी होने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति किसी महिला का बैग लेकर आया और एक कोना देखकर बैग में रखे पर्स से नकदी निकाल ली. आरोपी बैग को फेंक कर मौके से फरार हो गया.

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा शख्स आईजीएमसी का ही पूर्व सुरक्षा कर्मी है, जिसे कोविड के दौरान अच्छा व्यवहार ना होने के चलते नौकरी से निकाल दिया गया था.

जानकारी के मुताबिक मई माह में कुमारसैन से अपना उपचार कराने आईजीएमसी शिमला आई एक 65 वर्षीय महिला के बैग से पर्स में रखे हुए 13 हजार रुपये चोरी हुए थे जिसमें नकदी के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज भी थे.

लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी में महिला ने चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. आईजीएमसी सुरक्षा अधिकारी सुमन कॉल ने बताया “सीसीटीवी फुटेज में जो युवक दिख रहा है वह आईजीएमसी में पहले सुरक्षा गार्ड था. फिलहाल आरोपी युवक को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है.”

बता दें कि आईजीएमसी शिमला में मौजूदा समय में 150 सुरक्षा कर्मी तैनात हैं लेकिन यहां पर मरीजों व तीमारदारों की सुरक्षा राम भरोसे है. सुरक्षा कर्मी यहां डॉक्टरों की ड्यूटी में ही व्यस्त रहते हैं. नई कंपनी से करार होने के बाद सुरक्षाकर्मियों को यहां पर एमएस, डिप्टी एमएस व कई कार्यालयों में रखा गया है.

Related posts

हिमाचल BJP में मच सकती है उथल-पुथल:धवाला बोले-जल्द धमाका करेंगे, तीसरे मोर्चे की संभावनाएं तलाश रहे; कांग्रेस के बागियों की एंट्री से नाराज

Admin

हिमाचल में भारी बारिश के चलते 115 सड़कें बंद, 212 ट्रांसफार्मर भी ठप्प

Admin

Shimla News : पलक झपकते ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार; शिमला में पिकअप हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने!

Admin

Leave a Comment