23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Shimla

Shimla News : पलक झपकते ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार; शिमला में पिकअप हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने!


शिमला में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी दूध की पिकअप, महिला समेत 6 लोगों की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। रामपुर उपमंडल के तकलेच चौकी क्षेत्र के तहत आने वाले ‘उरमण’ नामक स्थान पर एक दूध ले जा रही पिकअप गाड़ी (HP06B-2420) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 5 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो हादसे की भयावहता को बयां कर रहा है।

तकलेच से काशापाट जा रही थी गाड़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त पिकअप गाड़ी शिमला के तकलेच से काशापाट की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी उरमण के पास पहुंची, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा समाई। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना तुरंत पुलिस और राहत-बचाव दल को दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला।


मृतकों की पहचान

पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

  • अशोक जेन (32 वर्ष): चालक, पुत्र ध्यान जेन, निवासी- गांव छलटा, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला।
  • अभिषेक सनी (23 वर्ष): पुत्र नरसिंह सानी, निवासी- गांव शरनाल, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला।
  • नीतीन (23 वर्ष): पुत्र मैन सिंह जेन, निवासी- गांव छलटा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।
  • लायक राम (56 वर्ष): पुत्र मागु राम, निवासी- गांव पाठ, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला।
  • आशा कुमारी: पत्नी सत्य प्रकाश, निवासी- गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू।
  • युगल: पुत्र सत्य प्रकाश, निवासी- गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू।

पुलिस जांच में जुटी, क्षेत्र में शोक की लहर

हादसे के बाद पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है। इस भीषण हादसे के बाद रामपुर और कुल्लू के आनी क्षेत्र में मातम का माहौल है और स्थानीय लोगों में गहरी शोक की लहर दौड़ गई है।

Related posts

आम लोगों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, हिमाचल में बढ़ेंगे डीजल के दाम!

Admin

दिल्ली में CM सुक्खू और प्रतिभा : कैबिनेट विस्तार और संगठन पर होगी अहम चर्चा

Admin

समोसे की सीआईडी जांच पर क्या बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पढ़ें पूरी खबर

Admin

Leave a Comment