25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Palampur

हिमाचल में बारिश मचाएगी तबाही, शिमला और सिरमौर में बाढ़ का अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहने की चेतावनी

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं. इसके कारण कई सड़कों पर आवागमन ठप हो चुका है. इस बीच मौसम विभाग ने शिमला और सिरमौर में कुछ जगहों पर फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है. चेतावनी को ध्यान में रखते हुए लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है और नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है. साथ ही लाहुल-स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

आंधी और आसमानी बिजली के साथ-साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने शिमला और सिरमौर के अलावा कांगड़ा, चंबा, मंडी और सोलन में भी आंधी और भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है.

हिमाचल में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश घर्मशाला में 214 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं पालमपुर में 212.4, कांगड़ा में 157.6, सिरमौर के धौलाकुआं में 70, बिलासपुर के बरठीं में 58.8, मंडी में 46.4 और चंबा के डलहौजी में 31 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शिमला और सिरमौर में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है.

Related posts

Palampur News:पालमपुर में बच्चों की प्रतिभा का उत्सव: “किड्स वर्सेटिला आइकन ऑफ इंडिया डांस एंड मॉडलिंग कॉम्पिटिशन” का सफल आयोजन

Admin

कृषि विश्वविद्यालय का छात्र मेक्सिको में करेगा शोधकुलपति डाक्टर डी के वत्स ने दी शुभकामनाएं

Admin

नियमाविरुद्ध नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा करकट बिखेरने पर नगर निगम ने की कार्रवाई

Admin

Leave a Comment