24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Kangra

लुहरी प्रोजेक्ट की टनल के ऊपर फिर धंसी जमीन, आउटलेट पर हुआ बड़ा गड्ढा

210 मेगावाट के लुहरी प्रोजेक्ट की नदी डायवर्जन टनल के आउटलेट के ऊपर जमीन धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया है। घटना रविवार सुबह करीब सात बजे की है। राहत की बात यह है कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय वहां कोई कामगार नहीं था। बता दें कि करीब 20 दिन पहले डायवर्जन टनल के आउटलेट पर जमीन धंसने से भारी मलबा आ गया था और टनल बंद हो गई।

अब टनल के ऊपर बड़ा गड्ढा होने से जहां प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं, वहीं, टनल के ऊपर बसे देहरा पंचायत के आनस, जानस और बेईबील गांव के लोग दहशत में हैं। लोगों ने एसजेवीएन प्रबंधन से सुरक्षा की दृष्टि से ठोस शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की है। नदी डायवर्जन टनल सतलुज के बहाव को मोड़ने के लिए बनाई गई ताकि प्रोजेक्ट के डैम का निर्माण किया जा सके।

उधर, देहरा पंचायत के उपप्रधान यशपाल कटोच ने कहा कि इस संबंध में परियोजना प्रमुख से बात हुई है और विशेषज्ञों से निरीक्षण करवाने की मांग की गई है। घबराने की बात नहीं है। टनल के पोर्टल के पास बरसात का पानी घुस गया था, जिससे वहां पर छेद हो गया और कुछ हिस्सा धंस गया है, जो जल्द ठीक हो जाएगा। – सुनील चौधरी, परियोजना प्रमुख

Related posts

फ़र्ज़ी वोटिंग से पेंशन और सस्ता राशन पा रहे 26 प्रवासी परिवारों का इस पंचायत में खुलासा, मामले की जांच जारी।

Admin

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटी की डोली उठने से पहले पिता की उठी अर्थी

Admin

Kangra News:सायरन की आवाज़ अब डर नहीं, उम्मीद बन गई है! क्योंकि स्टियरिंग पर है हिमाचल की शेरनी अंजू

Admin

Leave a Comment