25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Hamirpur

नशा मुक्ति केंद्र बणी में युवक की मौत, हत्या की आशंका

उपमंडल बड़सर के तहत धबडिय़ाना पंचायत में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक की मौत को हत्या से जोडक़र भी देखा जा रहा है। बताया जाता है कि एक दिन पहले ही युवक के साथ मारपीट हुई थी। हालांकि यह क्लीयर नहीं हो पा रहा कि मारपीट की वजह से युवक ने दम तोड़ा है या फिर मृत्यु के कारण कुछ और रहे हैं। मौत के कारणों का स्पष्ट करने के लिए ही पुलिस तथा फोरेंसिक टीम ने रविवार को घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का सही पता चल पाएगा। फिलहाल कई तरह के क्यास लगाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उपमंडल बड़सर की धबडिय़ाना पंचायत के तहत स्थापित नशा मुक्ति केंद्र बणी में एक युवक, जो कि भोरंज क्षेत्र से बताया जा रहा है, की हत्या का मामला सामने आया है।

अमित चौहान (27) निवासी ग्राम पंचायत टिककर कलां, भोरंज पिछले काफी समय से इस नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करवा रहा था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर बड़सर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौत के कारणों का पता लगाने पहुंची, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जिला पुलिस प्रमुख भगत सिंह, एसडीपीओ बड़सर आईपीएस सचिन हिरेमठ, बड़सर थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस को घटना की सूचना सुबह पांच बजे मिली तथा हालांकि बताया जाता है कि घटना देर शाम की है। नशा मुक्ति केंद्र के पीडि़तों ने बताया कि उनके साथ नशा मुक्ति केंद्र संचालकों द्वारा मारपीट की गई तथा वे फिर मौके से भाग गए। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक भी भोरंज क्षेत्र से बताए जा रहे हैं तथा घटना के बाद से सभी फरार हैं।

Related posts

बीजेपी नेता ने ‘गलत’ जगह महफिल लगा कर शुरू कर दी पार्टी, पुलिस की पड़ गई रेड

Admin

हमीरपुर में दिनदहाड़े चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

Admin

15 फरवरी तक करवा लें बिजली मीटर की E-KYC, वरना धोना पड़ेगा सब्सिडी से हाथ

Admin

Leave a Comment