19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Chamba

Terror Attack आतंकी हमले के बाद हिमाचल में चंबा जिले के सीमांत क्षेत्रों में अलर्ट

जम्मू के डोडा जिले में आतंकी हमले के बाद पुलिस मुख्यालय ने चंबा जिला के सीमांत क्षेत्रों में पुलिस बलों को अलर्ट कर दिया है। जम्मू की सीमा पर स्थापित बैरियर पर हर वाहन की गहनता से जांच करने को कहा है। इसके साथ ही सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा घेरे को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि चंबा जिला की करीब 216 किलोमीटर लंबी सीमा जम्मू-कश्मीर के डोडा, कठुआ व किश्तवाड़ से सटी हुई है।

बता दें, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के देसा के जंगलों में हथियारों से लैस आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक कैप्टन व नायक समेत चार सैन्यकर्मी बलिदान हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष ग्रुप का एक जवान घायल है। सुरक्षाबल इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

दहशतगर्दों को खोजने के लिए पैरा कमांडो, डॉग स्क्वायड के साथ हेलिकॉप्टर व ड्रोन की मदद ली जा रही है। दार्जिलिंग निवासी कैप्टन बृजेश थापा, आंध्र प्रदेश के नायक डी राजेश, राजस्थान के झूंझनू के सिपाही बिजेंद्र व अजय सिंह सोमवार देर रात मुठभेड़ में घायल हुए थे, मगर इन्हें बचाया नहीं जा सका। बलिदानियों के पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके गृह प्रदेश के लिए रवाना कर दिए गए।

Related posts

हिमाचल में जंगलों की आग ने पिछले साल का तोड़ा रिकॉर्ड, अब तक 7122 घटनाएं दर्ज

Admin

हिमाचल में नहीं थम रहा नशे का कारोबार, चंबा में 11.58 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Admin

Terror in Chamba : HRTC ने बंद की चंबा-डोडा बस सेवा, 15 दिन पहले ही हुई थी शुरू; जानिए क्‍या है वजह

Admin

Leave a Comment