24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Dharamshala

मैक्लोडगंज से डलहौजी के लिए बनेगा धौलाधार एक्सप्रेस-वे, 45 किलोमीटर घटेगी दूरी

चंबा। अब डलहौजी जाने वाले लोगों को कोई भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योकि लोगों को एक बड़ी राहत मिलने वाली है। बता दें कि पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज से चंबा के डलहौजी के लिए धौलाधार एक्सप्रेस-वे बनेगा। इस एक्सप्रेस-वे से विस क्षेत्र धर्मशाला, शाहपुर विस क्षेत्र और जिला चंबा की दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतें जुड़ेंगी। वहीं मैक्लोडगंज से चंबा की दूरी भी 45 किलोमीटर कम हो जाएगी।

एक्सप्रेस-वे बनने से दूरी घटकर करीब रह जाएगी 85 किलोमीटर

वर्तमान में मैक्लोडगंज से डलहौजी के बीच की दूरी सड़क से करीब 130 किलोमीटर है, लेकिन एक्सप्रेस-वे बनने से यह दूरी घटकर करीब 85 किलोमीटर रह जाएगी। इससे लोगों का जहां समय बचेगा, वहीं किराये की भी बचत होगी। शाहपुर विस क्षेत्र के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विधायक प्राथमिकता में इस एक्सप्रेस-वे को शामिल करने को लेकर लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं।

साथ ही वन विभाग को भी निर्देश दिए हैं कि जहां भी सड़क के निर्माण के लिए वन भूमि आती है, उसकी क्लीयरेंस के लिए औपचारिकताएं पूरी करें। उपायुक्त कांगड़ा की देखरेख में इस एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट की फाइल को शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर बीते दिनों संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी हो चुकी है।

Related posts

धर्मशाला के नरवाणा में आज से शुरू हुआ पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप

Admin

शॉपिंग फेस्टिवल में फुलकारी सूट और जयपुरी कुर्ती की धूम

Admin

दाढ़ी-मूंछ रखने पर 80 कामगारों को कंपनी ने बाहर निकाला, मजदूरों ने किया धरना प्रदर्शन, सोलन DC ने दिए जांच के आदेश

Admin

Leave a Comment