23.3 C
Baijnath
August 16, 2026
Hamirpur

हिमाचल में बिजली बोर्ड के गोदाम में लगी भीषण आग, हुए कई ब्लास्ट

हमीरपुर: बिजली विभाग के मीटर और ट्रांसफार्मर रिपेयर स्टोर में सोमवार सुबह 10 बजे के आसपास अचानक भयंकर आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने पर इसकी सूचना विद्युत कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को दी।

दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। हालांकि विद्युत विभाग का मीटर रिपेयर और ट्रांसफॉर्मर रिपेयर स्टोर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इस घटना में विद्युत विभाग को करीब 6 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

आगजनी की घटना में 80 के करीब ट्रांसफार्मर और 20 के करीब ट्रांसफार्मर ऑयल के ड्रम जलकर राख हो चुके हैं। हालांकि अणु चौक पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने सड़क के दोनों तरफ आवाजाही को रोक दिया ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो।

वहीं, स्थिति का जायजा लेने के लिए उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया है। उपायुक्त हमीरपुर ने कहा आग लगने की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया विद्युत विभाग के मीटर रिपेयर और ट्रांसफार्मर रिपेयर के स्टोर में आग लगी है जिसमें तेल भी जलकर राख हो चुका है।

पुलिस विभाग और दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अणु में स्थित मीटर एंड टेस्टिंग गोदाम में देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और कई बड़े ब्लास्ट हुए।

ब्लास्ट होने के बाद पुलिस विभाग और यातायात पुलिस ने अणु सड़क मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया था। फिलहाल दमकल विभाग ने आग पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

नादौन में कार पार्क करने को लेकर विवाद, महिला को आधा KM तक घसीटते हुए ले गया चालक*

Admin

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में मिला 4 महीने का भ्रूण, किसने फेंका जांच शुरू

Admin

15 फरवरी तक करवा लें बिजली मीटर की E-KYC, वरना धोना पड़ेगा सब्सिडी से हाथ

Admin

Leave a Comment