23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Chamba

चंबा के साहो में पहाड़ी से गिरे पत्‍थर, महिला और 9 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में चंबा के साहो में सोमवार सुबह ही दिल दहला देने वाली घटना पेश आई है। भतीजे को स्कूल छोड़ने जा रही चाची अर्पणा सहित भतीजे पर मार्ग में पहाड़ी से पत्थर गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में 26 वर्षीय अर्पणा पत्नी प्यारो गांव ओथल व उसका भतीजा नौ वर्षीय अक्षय पुत्र चुन्नी लाल दोनों ग्राम पंचायत प्रौथा के गांव ओथल तहसील व जिला चंबा के रहने वाले थे। जबकि अर्पणा की ओर से पीठ पर बांधे तीन वर्षीय बच्चे तरूण पुत्र प्यारो को हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस को दी गई घटना की जानकारी

पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। घटना सुबह करीब पौने नौ बजे पेश आई है। बरसात के मौसम में भूस्खलन व पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए ओथल गांव की अर्पणा अपने तीन वर्षीय बेटे को पीठ पर बांध कर अपने नौ वर्षीय भतीजे का हाथ पकड़ कर स्कूल छोड़ने जा रही थी।

तीन साल के मासूम की बची जान

इस दौरान रास्ते में डिवरू (धुला सपड़) नामक स्थान पर पहुंचने पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरकर उन दोनों के ऊपर आ लगे जिस कारण चाची व भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि अर्पणा की ओर से पीठ पर बांधे तीन साल के मासूम को हल्की चोटें आई हैं। घटना को देख वहां से जा रहे लोगों के अलावा ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। लेकिन पत्थर की चपेट में आने से अर्पणा व उसके भतीजे अक्षय की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि तीन वर्षीय बच्चे को चोटें आई थीं। लोगों ने बच्चे को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने घटना स्‍थल का लिया जायजा

उधर सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लेने के साथ ही वहां पर मौजूद लोगों से भी घटना को लेकर जानकारी हासिल की। उसके बाद चिकित्सक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस व चिकित्सकों की टीम ने दोनों शवों का मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए हैं। उधर सुबह के समय साहो क्षेत्र में हुई इस दर्दनाक घटना ने सब को झकझोर कर के रख दिया है। इस ह्रदय विदारक घटना के बारे में सुनने पर हर आंख नम है।

Related posts

चंबा: सड़क पर खड़ा था टिप्पर, नाले में मिला चालक का शव -हत्या की आशंका

Admin

Terror in Chamba : HRTC ने बंद की चंबा-डोडा बस सेवा, 15 दिन पहले ही हुई थी शुरू; जानिए क्‍या है वजह

Admin

हिमाचल में नहीं थम रहा नशे का कारोबार, चंबा में 11.58 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment