November 16, 2026
Shimla

कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में IGMC में प्रदर्शन

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में पीजी के दूसरे वर्ष की प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में आईजीएमसी में प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए इंतजाम अस्पतालों में कितने हैं। डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए प्रशासन और सरकारों को बेहतर इंतजाम करने चाहिए।

मशाल जुलूस निकालकर दी श्रद्धांजलि

इस पूरे मामले की पारदर्शी तरीके से जांच करते हुए पीड़ित को न्याय देने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा कि डॉक्टरों के लिए सुरक्षित काम का माहौल बहुत आवश्यक है।

डॉक्टर सबसे अहम काम मनुष्य की जान बचाने के लिए करते हैं। ऐसे में यदि डॉक्टर खुद ही सुरक्षित नहीं होंगे तो किस तरह से वे काम करेंगे। इस पूरे मामले के विरोध में डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर सेवाएं दी। सोमवार शाम सात बजे मशाल जुलूस निकालकर प्रशिक्षु डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी।

क्या है मामला?

कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके 14 दिन की कस्टडी में भेज दिया है।

Related posts

Weather Update: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी, अगले 3 दिन तक मौसम रहेगा खराब

Admin

हिमाचल के निचले पहाड़ी इलाकों में कोहरे की मार, आज बारिश और बर्फबारी के आसार

Admin

HPTDC के 18 होटलों को बंद करने के फैसले पर संशोधन करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार को राहत दी है. पढ़ें पूरी खबर

Admin

Leave a Comment