November 16, 2026
Dharamshala

हिमाचल में रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए पंजाब के 2 प्रोफेसर, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश सरकार के उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला की विजिलेंस टीम ने कांगड़ा के रक्कड़ में दो ऐसे अधिकारियों को रिश्वत की मोटी रकम के साथ गिरफ्तार किया है जिन्हें फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने संस्थानों में क्वालिटी एजुकेशन का निरीक्षण करने के लिए चुनकर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भेजा था मगर यहां आकर इनकी नीयत कुछ इस कदर डोली कि संस्थानों में कमियां निकालने की बजाय उन पर पर्दा डालने का काम करते हुए अब ये लोग सीधे जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गये हैं।

एसपी विजिलेंस बलवीर सिंह ने बताया कि पंजाब की दो अलग-अलग यूनिवर्सिटी के दो प्रोफेसर्स को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने पालमपुर के कुछ फार्मेसी कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता की परख करने का जिम्मा सौंपा था जो उन्होंने उचित तरीके से नहीं निभाया और रिश्वत लेकर संस्थानों को गुणवत्ता प्रदान करने लग गए जिसकी भनक विजिलेंस टीम को लग गई।

विजिलेंस टीम इन दोनों प्रोफेसरों को ट्रैक करने लग गई। विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया। इससे अनजान ये दोनों प्रोफेसर जब बीते कल पालमपुर के रक्कड़ में पहुंचे तो इनके वाहन को विजिलेंस की टीम ने जांच के लिए रोका। जब जांच की गई तो इनमें से एक प्रोफेसर के पास से 1.70 लाख रुपये और दूसरे के पास से 1.80 लाख रुपये बरामद हुए।

विजिलेंस टीम ने जब बरामद हुई रकम का ब्यौरा मांगा तो इसकी उचित जानकारी न दे पाने के चलते विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों प्रोफेसरों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिये कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया। एसपी विजिलेंस बलवीर सिंह ने बताया दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

12वी की छात्रा की हत्या, किराए के कमरे में पड़ा मिला , लाहुल स्पीति की रहने वाली 18 साल की लड़की, पुलिस ने 302 के तहत मामला दर्ज कर तेज की छानबीन।

Admin

हिमाचल में कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक संभालेंगे चुनाव प्रचार का मोर्चा, लिस्ट जारी

Admin

रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने के विरोध में उतरे विजय सिंह मनकोटिया, पूर्व CM को लेकर कही बड़ी बात

Admin

Leave a Comment