24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

सीपीएस एवं विधायक किशोरी लाल ने बैजनाथ अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ।

उत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना प्राथमिकता : किशोरी लाल

बैजनाथ 16 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल बैजनाथ में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि कहा कि सप्ताह में दो दिन वीरवार तथा शनिवार को अल्ट्रा साउंड सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अल्ट्रा साउंड की सुविधा की मांग थी और इसे ध्यान में रखते हुए पुरा करने का प्रयास किया गया है।
सीपीएस ने कहा कि अल्ट्रा साउंड मशीन लगने से मरीजों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में सिविल अस्पताल बैजनाथ एक कदम आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि स्टाफ उपलब्ध होने पर यह सुविधा सप्ताह भर शुरू करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन का लाभ सबसे अधिक गर्भवती महिलाओं और अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मशीन के नहीं होने से मरीजों को पहले प्राइवेट अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता था।
सीपीएस ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुगम एवं गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। सरकार ने प्रदेश के दुर्गम, दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को घरद्वार तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुगम बनाया है।
इसके पश्चात सीपीएस ने ग्राम पंचायत धरेड में पांच लाख की लागत से निर्मित लोक सेवा केन्द्र भवन का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
उन्होंने अपनी विधायक निधि से शमशान घाट के शेष बचें कार्य को पूरा करने के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा की । लक्ष्मी महिला मण्डल को समान इत्यादि के लिए 10 हजार रूपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा रखी मागों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एसडीएम बैजनाथ देवी चन्द ठाकुर , एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू , पैराग्लाइडिंग ऐशोसेशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा , ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष वरिंदर जम्वाल , ब्लॉक महिला अध्यक्ष जमुना गोयल , पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राओ , बीएमो महाकाल दिलावर दियोल ,अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग अजय कुमार सूद , बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल , उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी विक्रम चन्द राणा , एसडीओ जल शक्ति विभाग शरती शर्मा , प्रधान ग्राम पंचायत धरेड़ हरी सिंह, फटाहर प्रधान उधो राम , समिति सदस्य रीतू देवी, डॉक्टर अरुण शर्मा , कृष्ण शर्मा , बेदना कुमारी , चम्पा देवी ,संजीव व्यास , लाल चन्द, रमेश चड्डा , बाल कृष्ण बंटी,रवि शयाल,सुरेश कुमार ,कुलभूषण पालसरा , मुंशी राम, अंकुश गुलेरिया , मेडिकल स्टाफ, पार्षद नगर पंचायत ,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बैजनाथ विधानसभा को मिलेगी मंत्री पद की सौगात? किशोरी लाल के नाम पर जनता की मांग

Admin

जनकल्याण और लोकसेवा की भावना से कार्य कर रही सरकार : किशोरी लाल

Admin

Baijnath Paprola News: बैजनाथ-पपरोला में भीषण जाम, रेंग-रेंग कर चलीं गाड़ियां

Admin

Leave a Comment