July 21, 2026
Baijnath

भाजपा नेता व बैजनाथ के पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने महाराष्ट्र में बड़ी जीत पर ख़ुशी व्यक्त की ।

23 नवंबर 2024 ( बैजनाथ )

भाजपा नेता व पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने महाराष्ट्र राज्य मे भाजपा नीत महायुति की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि महाराष्ट् में विधानसभा के चुनावों में प्रचंड बहुमत दर्शाता है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की नीतियों पर विश्वाश व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने वालों का साथ दिया है तथा उनके साथ एकजुटता से खड़ी रही,जबकि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रवाद को संगठन हित से भी ऊपर रखा ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र राज्य में भी झूठी गारंटियों से वहां की जनता को सब्जबाग दिखाए,लेकिन वहां की जनता ने कांग्रेस नीत महाआघाड़ी की इस कुटिल चाल को भांप लिया।उन्होंने कहा कि जनता सर्वोपरि है, तथा वह सब कुछ जानती है,इस लिए झूठ बोल कर सत्ता का आनंद तो लिया जा सकता है,लेकिन यह सत्ता कभी भी स्थाई नहीं होती।प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य तनु भारती,मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र,जिला भाजपा प्रवक्ता संजय सोनी,अजय जमवाल,गोकुल ठाकुर,गोपाल पादा,अनिल अवस्थी,विजय शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी महाराष्ट्र में बड़ी जीत व उत्तरप्रदेश राज्य में उपचुनावों की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related posts

Baijnath: करनार्थु गांव में गोशाला और रसोईघर राख, गैस सिलेंडर फटने से बरपा कहर

Admin

Baijnath Paprola News: बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका नैट पब्लिक डोमेन में डालने पर विचार कर रही सरकार: डॉ. राजेश शर्मा

Admin

बैजनाथ और पपरोला बाजारों में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, 14 लोगों को नोटिस

Admin

Leave a Comment