19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

“जो बांग्लादेश में हुआ, वो भारत में भी होते देर नहीं लगती, किसान आंदोलन के समय लटकी थी लाशें और हो रहे थे रेप”: कंगना

शिमला: अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों और विवाद में रहने वाली बॉलीवुड क्वीन एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, कंगना रनौत ने एक निजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा, जिस पर फिर से विवाद शुरू हो गया है. इस इंटरव्यू की क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें कंगना रनौत कहती हैं कि बांग्लादेश जैसे हालात यहां भी होते देर नहीं लगती. वहीं, उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर भी विवादित बयान दिया है. जिस पर सियासी बवाल शुरू हो चुका है. साथ ही सोशल मीडिया पर भी ‘क्वीन’ को लोग ट्रोल कर रहे हैं.

एक निजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा, “जैसा बांग्लादेश में हुआ, वैसा यहां भी (भारत) में भी होते देर नहीं लगती, अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व अगर इतना सशक्त नहीं होता. यहां पर जो किसान आंदोलन हुए, वहां पर लाशे लटकी थी, वहां पर रेप हो रही थी और जब किसानों की हितकारी बिल को वापस लिए गये थे, तब पूरा देश चौक गया था. वो किसान आज भी वहां बैठे हुए हैं. उन्होंने कभी सोचा ही नहीं कि बिल वापस होगा. ये बड़ी लंबी प्लानिंग थी, जैसे बांग्लादेश में हुआ. इस तरह की षड्यंत्र के पीछे चीन और अमेरिका जैसी विदेशी ताकतें हैं, जो यहां काम कर रही है.

Related posts

सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने पर कार्यक्रम; क्या प्रतिभा सिंह को नहीं मिला निमंत्रण?

Admin

Weather Updates: हिमाचल प्रदेश में तापमान में चार डिग्री तक की वृद्धि, ताबो रहा सबसे गर्म

Admin

Shanan Project : 200 करोड़ के हक को पड़ोसियों से भिड़ रहा हिमाचल, शानन प्रोजेक्ट मामले में अब नए साल में सुख के सांस की आस

Admin

Leave a Comment