September 5, 2026
Shimla

आम लोगों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, हिमाचल में बढ़ेंगे डीजल के दाम!

शिमला। हिमाचल प्रदेश का आर्थिक संकट किसी से छिपा नहीं है। राज्य के आर्थिक संकट से निपटने के संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्व वृद्धि को सुनिश्चित करने के लिए सरकार अलग-अलग तरह के कदम उठा रही है।

उन्होंने डीजल पर वैट बढ़ाने की ओर इशारा किया। इससे जाहिर है कि प्रदेश सरकार आर्थिक संकट से उबरने के लिए निकट भविष्य में डीजल पर वैट बढ़ा सकती है।

परिणाम स्वरूप डीजल का मूल्य बढ़ेगा और सरकार को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। उन्होंने कहा हम हिमाचल प्रदेश पर आए आर्थिक संकट को धीरे-धीरे कम करने पर लगे हुए हैं। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से आर्थिक संकट को कम कर लेगी।

इसको लेकर कुछ लोग मुझसे संपर्क कर चुके हैं। ऐसे में बिजली के बिल में एकरूपता लाई जाएगी। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीणों इलाकों में सरकार ने एक महीने का 100 रुपये बिल कर दिया है। यह बिल उन लोगों के लिए किया गया है जिनकी सालाना आय 50 हजार रुपये से अधिक है। इससे कम सालाना आय के लोगों के लिए पानी का बिल अभी भी माफ है।

2023 में डीजल तीन रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था

सत्ता में आने के एक माह के भीतर प्रदेश सरकार ने डीजल पर वैट तीन रुपये बढ़ाया था। डीजल प्रति लीटर 83.02 रुपये से बढ़कर 86.05 रुपये प्रति लीटर हुआ था। 8 जनवरी, 2023 को सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ाने का निर्णय लिया था। हिमाचल में डीजल पर वैट 14 प्रतिशत और पेट्रोल पर 17.50 प्रतिशत है।

Related posts

संसद में प्रियंका गांधी ने हिमाचल के लिए ऐसा क्या कह दिया कि बीजेपी ने घेर लिया

Admin

मस्जिद विवाद: करणी सेना के पदाधिकारयों पर FIR, माहौल खराब करने के लगे आरोप

Admin

लिमिट खत्म होने के बावजूद साल के अंत में फिर से 500 करोड़ का कर्ज ले रही सुखविंदर सरकार, अगली लिमिट से कटेगा एडवांस लोन

Admin

Leave a Comment