July 21, 2026
Hamirpur

हमीरपुर: बाइक की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, स्टैंड हटने से नीचे दबा

जिला हमीरपुर के थाना बड़सर के तहत एक तीन वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। बीती शनिवार शाम को बिझड़ी पंचयात के ढूढ़ार गांव में तीन वर्षीय अर्थव पुत्र अमित कुमार की मोटरसाइकिल से खेलते समय काल का ग्रास बन गया। बाइक का स्टैंड अचानक निकल गया और बच्चा बाइक के नीचे दब गया। गंभीर घायल अवस्था में बच्चे के परिजन उसे बड़सर अस्पताल लाए लेकिन बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया था

यह घटना शनिवार शाम छह बजे के करीब की है। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बच्चा घर के आंगन में लगी बाइक से खेल रहा था। इस दौरान बाइक अचानक से उसके ऊपर गिर गई। बच्चे को बचाने का परिजनों ने प्रयास किया। बच्चे को तुरंत बाइक के नीचे से निकाल कर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया लेकिन मासूम की तब तक मौत हो चुकी थी। बड़सर अस्पताल में बच्चे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अर्थव माता पिता का इकलौता बच्चा था। अर्थव के पिता अमित सब्जी का कारोबार करते हैं जबकि माता गृहिणी है। बच्चे की मौत से गांव में शोक का माहौल है। थाना पुलिस बड़सर ने बीएनएस की धारा 194के तहत केस दर्ज किया है। बड़सर थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने मामले की पुष्टि की है।

Related posts

हमीरपुर: पंचायतों से अपने खाते में जमा कराए 42 लाख, डाटा एंट्री ऑपरेटर निलंबित

Admin

Himachal News: हमीरपुर में नशे ने बर्बाद किया परिवार: बेटे की जेल, मां की मौत, पिता नशे में बेसुध

Admin

ये चोर थे या भुक्कड़? घर में घुसकर पहले खाना बना की पेट पूजा, फिर चोरी को दिया अंजाम

Admin

Leave a Comment