July 21, 2026
Kangra

सरकार के नाक तले चलता रहा अवैध निर्माण, मूकदर्शक बनकर देखते रहे अधिकारी: अनुराग ठाकुर

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और पूर्व में रहे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण पर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा है। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के नाक तले शिमला में अवैध निर्माण होता रहा और अधिकारी मूक दर्शक बने रहे।

सरकार को सुनाई खरी-खोटी

आज कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां में जल शक्ति विभाग के विश्रामगृह में पत्रकार वार्ता के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में आने वाले कुछ विशेष समुदाय के लोगों ने गलत ढंग से आधार कार्ड भी बनाए। गलत जानकारी देकर अपनी पहचान को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, शिमला में बनी मस्जिद मामले में भी सांसद अनुराग ठाकुर ने सरकार को खूब घेरा है।

हर मोर्चे पर फेल हुई सुक्खू सरकार

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार में मंत्री को यह मुद्दा विधानसभा में उठाना पड़ा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री सो रहे थे, इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अनुराग ठाकुर बोले कि सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर असफल एवं नाकाम साबित हुई है।

कोई वादा नहीं हुआ पूरा

अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले कितने वादे किए, अब आम जनता अपने आप को ठगा-सा महसूस कर रही है। कांग्रेस सरकार किसी भी वादे को पूरा करने में विफल साबित हुई है।

दिवालियापन की कगार पर पहुंचा हिमाचल

अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डालने का काम किया जा रहा है।वहीं, प्रदेश को दिवालियापन की कगार पर पहुंचा दिया है। सरकार ने बिजली में दूध सैस लगाकर बिजली मंहगी कर दी है। कांग्रेस सरकार बनते ही 2 बार पैट्रोल एवं डीजल के दाम बढ़ाए गए। अनुराग ठाकुर ने आगे बताया कि जनता से जितने भी वादे किए गए सभी हवा-हवाई साबित हुए है।

Related posts

हिमाचल की बेटी बनी वर्ल्ड चैंपियन, देश के लिए बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

Admin

बस व स्कूटी की टक्कर में स्कूटी चालक की मौत

Admin

नूरपुर में पंजाब के पर्यटकों ने की गाड़ियों में तोड़फोड़, सोशल मीडिया पर हिमाचल के बारे में फैला रहे झूठ: ADG अभिषेक त्रिवेदी

Admin

Leave a Comment