July 22, 2026
Kangra

कांगड़ा में दो पिस्ट*ल और मैग*जीन के साथ दो युवक गिरफ्तार, दिल्ली से लेकर आए थे अवैध हथि*यार

कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में अवैध हथियारों के साथ दो लोगों का गिरफ्तार किया गया है। यह दोनांे ही युवक इन हथियारों को दिल्ली से लेकर हिमाचल के कांगड़ा जिला पहुंचे थे। यह हथियार किस मकसद से यहां लाए गए थे, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन दिवाली से पहले इस तरह से हथियारों का मिलना अपने आप में कई सवाल पैदा कर रहा है।

दिल्ली से कांगड़ा आ रहे थे दोनों युवक

दरअसल कांगड़ा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध हथियारों के साथ कांगड़ा आ रहे हैं। जिस पर कांगड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और उसे मौके पर भेजा।

पुलिस ने वोल्वो बस से उतरे दो युवकों को धरा

इस टीम ने पुराना कांगड़ा में बीती रात को नाकाबंदी कर दी। रात भर वाहनों की चेकिंग के दौरान भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली से आने वाली वोल्वो बस के कांगड़ा बस स्टैंड पहुंचने पर उससे उतरने वाले यात्रियों से पूछताछ की। जिसमें दो युवक पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

पुलिस ने संदेह के आधार पर पिट्ठू बैग उठाए इन दोनों युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान इनके पास से दो पिस्टल और एक मैगजीन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए हथियारों को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। वहीं आगामी जांच की जा रही है।

आरोपी युवकों की पहचान सुशांत कुमार पुत्र श्याम कुमार निवासी चड़ी गांव तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा और अजयदीप सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों किस उद्देश्य से इन हथियारों को दिल्ली से लेकर यहां पहुंचे हैं।

पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में मामला दर्ज कर लिया है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ताया कि कांगड़ा पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

Kangra News: मां के चरणों में माथा टेका, बाहर आकर निगल लिया कीटनाशक

Admin

हिमाचल में ज्यादा सर्द हुई रातें….शिमला से ठंडे हुए ये तीन जिले ।

Admin

Kangra: काले रंग कपड़े, पास में हेलमेट और चप्पल, दो टुकड़ों में कटा मिला नर कंकाल

Admin

Leave a Comment