19.6 C
Baijnath
April 20, 2026
Kangra

कांगड़ा: घर के आंगन से गायब हुआ बच्चा, तालाब में तैरता मिला शव

हिमाचल प्रदेश में मानसून के चलते इन दिनों नदी-नाले उफान पर हैं और तालाब आदि भी लबालब पानी से भरे पड़े हैं। ऐसे में यह कई बार लोगों की लापरवाही के कारण उनके लिए कभी न भूलने वाले जख्म दे रहें हैं। इस कड़ी में ताजा मामला प्रदेश के जिला कांगड़ा से सामने आया है, जहां एक परिवार पर दुखों का पहाड़ उस समय टूट पड़ा जब उनके 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत तालाब में डूबने के कारण हो गई।

घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हुआ था लाड़ला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला कांगड़ा के तहत आते कोटला क्षेत्र की सोलधा पंचायत में बीते कल यानी रविवार को एक हंसते-खेलते परिवार में अचानक उस समय मातम छा गया। जब उनका 5 वर्षीय सुबह घर के बाहर खेलते-खेलते लापता हो गया। जब परिजनों को बेटे के खो जाने का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत अपने बेटे की तलाश शुरू कर दी।

तलाब में तैरता दिखा मासूम

काफी समय तक तलाश करने के बाद भी जब परिजनों को अपने बेटे का कोई सुराग न मिला तो उन्होंने पुलिस को बेटे के गुम हो जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और परिजनों व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तलाश शुरू कर दी। तलाश करने के दौरान जब वह सब घर से कुछ दूरी पर तालाब के पास पहुंचे तो उन्हें तालाब में बच्चा तैरता हुआ दिखा।

पानी में डूबने से हो चुकी थी मौत

पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों ने जब बच्चे को तालाब से बाहर निकाला तो तब तक उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई थी। मृत बच्चे की पहचान ऋषव पुत्र विजय कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने ऋषव के शव को अपने कब्जे में लिया, जिसके बाद पंचनामा कर मामला दर्ज किया गया। मामले की पुष्टि करते हुए, DSP ज्वाली वीरी सिंह ने बताया कि वह स्वंय मौके पर गए थे। उन्होंने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

आपको बात दें कि, यह कोई ऐसा पहला मामला नहीं हैं जहां किसी परिवार को इस तरह के जख्म मिले हों, इससे पहले बीते दो से ढाई महीने के कुछ आंकड़ों पर नज़र डाली जाए तो अब तक कांगड़ा जिला में डूबने से मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Related posts

कांगड़ा में टैक्सी-स्कूटी की जोरदार टक्कर, क्रिकेटर सुरेश रैना के ममेरे भाई की मौत, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Admin

बनखंडी में सड़क पर मामूली कहासुनी, हरियाणा के टूरिस्ट ने स्थानीय को मारा चाकू, टांडा रेफर…

Admin

Namansh Syal: देशसेवा का जज्बा जगाने वाला योद्धा… नमंश स्याल को आंसुओं भरा श्रद्धासुमन

Admin

Leave a Comment