26.2 C
Baijnath
August 16, 2026
Kullu

दिवाली के दिन भूलकर भी न करें ये चीजें दान, वरना मां लक्ष्मी होगी नाराज

कुल्लू: देशभर में 31 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा. माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भक्तों द्वारा पूजा अर्चना भी की जाएगी. ऐसे में सभी लोग माता लक्ष्मी, भगवान गणेश की पूजा आराधना करेंगे. ताकि, उन्हें माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिल सके. लेकिन लोगों को इस दिन कुछ बातों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. ताकि माता लक्ष्मी उनसे नाराज ना हो सके.

आचार्य दीप कुमार ने कहा, “इस दिन कुछ चीजों का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. क्योंकि इन सब का संबंध माता लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है और इन सब सामान का दान करने से माता लक्ष्मी भी घर से चली जाती है. दिवाली के दिन चीनी का भी दान नहीं करना चाहिए. क्योंकि चीनी गन्ने से बनती है और माता लक्ष्मी को गन्ना काफी प्रिय है. ऐसे में चीनी का दान करने से माता लक्ष्मी घर से चली जाती है”.

आचार्य दीप कुमार ने कहा, “दिवाली के दिन नमक का भी दान नहीं करना चाहिए. क्योंकि नमक भी समंदर के पानी से तैयार होता है और माता लक्ष्मी भी समुद्र मंथन के दौरान निकली है. नमक का दान करने से भी घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और धन-धान्य में भी कमी आती है. दिवाली के दिन अपने घर से दूध, दही, तेल और सुई का भी दान नहीं करना चाहिए. क्योंकि इन सभी सामान का किसी में किसी ग्रह से संबंध होता है और दिवाली के दिन इन सभी चीजों के दान से ग्रहों के प्रभाव में भी अशुभता आती है. इसलिए इन चीजों का दान दिवाली की दिन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.

आचार्य दीप कुमार ने कहा, “दिवाली की शाम के समय किसी को प्याज और लहसुन का भी दान नहीं करना चाहिए. क्योंकि इसका संबंध केतु ग्रह से होता है और दिवाली की शाम को व्यक्ति को सोना भी नहीं चाहिए. इस कारण भी व्यक्ति को जीवन में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है”.

आचार्य दीप कुमार ने कहा, “दिवाली के दिन हल्दी का भी दान नहीं करना चाहिए. क्योंकि हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह के साथ है और बृहस्पति ग्रह भी धन और वैभवता जीवन में लाता है. इसके अलावा दिवाली की शाम अपने घर में झाड़ू बिल्कुल नहीं लगना चाहिए. व्यक्ति को दिवाली के दिन इन सभी बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए”.

दिवाली के दिन इन चीजों का रखे ख्याल, वरना मां लक्ष्मी होंगी नाराज.

दिवाली के दिन चीनी का दान नहीं करना चाहिए.

दिवाली के दिन नमक का दान नहीं करना चाहिए.

दूध, दही, तेल और सुई का भी दान नहीं करना चाहिए.

दिवाली की शाम किसी को प्याज और लहसुन का नहीं देना चाहिए.

दिवाली के दिन हल्दी का भी दान नहीं करना चाहिए.

दिवाली के दिन इन सभी बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए.

दिवाली की शाम अपने घर में झाड़ू बिल्कुल नहीं लगना चाहिए.

Related posts

मनाली मे 48 घंटे से ब्लैकऑउट, बिजली-पानी को तरसे, लैंडस्लाइड से हाईवे भी बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

Admin

आधा दर्जन गांवों में फैली ये खतरनाक बीमारी, प्रशासन बेखबर, अस्पताल में 1 बिस्तर पर भर्ती हैं 2-2 मरीज

Admin

मनाली में बीच सडक़ पलटी पर्यटकों की गाड़ी, मुंबई के सैलानी की मौ*त, 19 घायल

Admin

Leave a Comment