July 21, 2026
Palampur

नगरी के दंपति की अंग्रेजी एन्थोलोजी में छपी कविताये

शांता कुमार व संतोष शेल्जा के लेखन से मिली प्रेरणा

20 नवंबर (अंबिका) पालमपुर

पालमपुर के नगरी से सम्बन्ध रखने वाले दंपति रवीश मृगेंद्रा व नीलम जरियाल की अंग्रेजी भाषा में लिखी चार कविताये राइटर्स पोकेट पब्लिकेशन हाउस की एन्थोलोजी थिन्ग्स देट आई फ़ील के कविता संग्रह में छपी हैं । दंपति की कविताये ग्रामीण जीवन में मां की भूमिका, भगवान से मनुष्य के प्रश्न आदि मार्मिक विषयो पर आधारित हैं । बताते चले की रवीश मृगेंद्रा की कविताये वर्ल्ड एन्थोलोजी, गिरिराज आदि में भी छप चुकी हैं वही नीलम जरियाल का कविता लेखन मे यह प्रथम प्रयास है । उन्होंने बताया कि उन्हें इकठे कविता लेखन की प्रेरणा पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व उनकी धर्म पत्नी संतोष शेल्जा की रचनाओ से मिली । एन्थोलोजी में भारत वर्ष के कुल सतहतर नये व जाने माने कवियों की रचनाये हैं ।रवीश मृगेंद्रा पेशे से व्यवसायिक शिक्षक है वही उनकी धर्म पत्नी नीलम जरियाल जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं ।

Related posts

आवारा कुत्तों के काटने की समस्या पर पूर्व सीएम शांता कुमार की चिंता, सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिवों को लगाई फटकार

Admin

बागवानी विभाग द्वारा किसानों के लिये पांच दिवसीय मशरूम ट्रेनिंग कैम्प का हुआ समापन

Admin

किस खुशी में सुक्खू सरकार के एक साल के जश्न में पालमपुर की जनता शामिल होगी :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

Admin

Leave a Comment