25 C
Baijnath
September 30, 2026
Dharamshala

Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे हिंसा के खिलाफ हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, धर्मशाला में सड़कों पर उतरे लोग, केंद्र सरकार से की करवाई की मांग

धर्मशाला: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर हिमाचल के लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है. इसी कड़ी में कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में विभिन्न हिंदू संगठन और स्थानीय सहित अन्य जिलों से आए लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शहीद स्मारक से कचहरी अड्डे तक रैली निकाली और रोष जताया. इस रैली में युवा, विकलांग और बुजुर्ग महिलाओं सहित कई लोग शामिल रहे. इस दौरान रैली में उपस्थित लोगों ने भारत सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ कड़ी करवाई करने और वहां पर हिंदुओ के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग उठाई.

हिंदू संगठन के नेताओं ने कहा कि जाति और भेदभाव को छोड़ कर एक साथ जुड़कर काम करना चाहिए. हिंदू संगठनों के साथ सिख भी इस रैली में उपस्थित रहे. लोगों ने मांग की भारत सरकार इस पर कड़ा कदम उठाए और बांग्लादेश का बहिष्कार करे. साथ ही हिंदू लोगों को वहां से निकलने का काम करें. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि भारत सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो आने वाले समय मे और उग्र प्रदर्शन कांगड़ा जिला में किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवार भारत सरकार होगी.

धर्मशाला में हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी. ताकि किसी अप्रिय घटना को घटित होने से रोका जा सके. हालांकि, इस रैली के दौरान कुछ देर के लिए धर्मशाला में जाम की स्थिति भी बनी. लेकिन यातायात पुलिस के सहयोग से जल्द ही इस जाम को भी हटा दिया गया. इस दौरान धर्मशाला कॉलेज के छात्रों ने भी इस रैली में बढ़ चढ़कर भाग लिया और बांग्लादेश के खिलाफ कड़ी करवाई करने की मांग रखी.

Related posts

16 नवंबर से धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप शुरू, 13 देशों के 107 पायलटस लेगें भाग।

Admin

हिमाचल में कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक संभालेंगे चुनाव प्रचार का मोर्चा, लिस्ट जारी

Admin

Vidhansabha Satra:युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर बैठे BJP विधायक

Admin

Leave a Comment