24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Dharamshala

Vidhansabha Satra:युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर बैठे BJP विधायक

धर्मशाला। विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भाजपा विधायकों ने सत्र शुरू होने से पहले ही हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा के बाहर तक विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं को 5 लाख नौकरियां देने, गेस्ट टीचर पॉलिसी को वापस लेने, निकाले गए आउटसोर्स कर्मचारी को दोबारा नियुक्ति देने और करुणामूलक आधार पर नौकरियों का प्रबंध करने जैसी मांगों को लेकर भाजपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट में नौकरियां देने का ऐलान किया था। कांग्रेस सरकार ने जहां 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था वहां सत्ता में आते ही आउटसोर्स कर्मचारी को बाहर निकाल। प्रदेश में खाली पड़े करीब डेढ़ लाख पदों को निरस्त कर दिया। ऐसा कर सरकार ने हिमाचल के युवाओं को बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक किया है। इतना ही नहीं सरकार ने अब गेस्ट टीचर भर्ती करने का ऐलान कर भी युवाओं के साथ छल किया है।

जयराम ठाकुर में कहा कि युवाओं की आवाज बनकर भाजपा ने अपना विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं की लड़ाई सदन के अंदर भी लड़ी जाएगी और बाहर भी। कांग्रेस सरकार की गारंटीयों की एक-एक करके पोल खोली जा रही है और भाजपा युवाओं की आवाज बनकर विधानसभा के अंदर और बाहर प्रदर्शन करेगी।

Related posts

हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की सप्लाई कर रहा था 23 साल का MBBS डॉक्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin

धर्मशाला की पिच को पढऩे में नाकाम रहा अफगानिस्तान

Admin

लोक सेवा और जन कल्याण ही सुक्खू सरकार का ध्येय – आर.एस. बाली

Admin

Leave a Comment