22.7 C
Baijnath
October 22, 2026
Chamba

Mobile Blast- हिमाचल: मोबाइल फोन में अचनाक हो गया ब्लास्ट, बुरी तरह से झुलस गई युवती

चंबा: मोबाइल आज हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है. बच्चों से लेकर बूढ़े भी मोबाइल पर रोजाना लंबा समय बिताते हैं. मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट से लेकर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी तक आसानी से हो जाती है. फोन की बैटरी कम होते ही लोगों का दिल बेचैन होने लगता है. ऐसे में हम फोन को फटाफट चार्जिंग पर लगाकर इसका इस्तेमाल भी करते रहते हैं, लेकिन ये गलती आप पर भारी पड़ सकती है.

जिला चंबा के सलूणी उपमंडल के विचूणी गांव की एक युवती मोबाइल चार्जिंग करते समय इसका उपयोग कर रही थी. इसी बीच अचानक मोबाइल फोन ब्लास्ट होने से युवती के कपड़ों में आग लग गई. परिजनों ने किसी तरह से आग को बुझाया, लेकिन तब तक युवती बुरी तरह से झुलस गई थी. हादसे के बाद परिजन युवती को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विशाल महाजन ने बताया कि, ‘मोबाइल फोन फटने से झुलसी युवती को मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया था, जहां पर उपचार क बाद उसकी हालत को देखत हुए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया दिया गया है.’

चार्जिंग के दौरान मोबाइल का उपयोग करना खतरनाक हो सकता है. चार्जिंग के समय फोन का इस्तेमाल अगर आप करते हैं तो अक्सर बैटरी फटने की संभावना रहती है. कई बार ऐसी घटनाएं सामने भी आ चुकी हैं. चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करने से बैटरी और फोन दोनों हीट हो जाते हैं. इसके कारण फोन में ब्लास्ट होने का खतरा रहता है.

इन बातों का रखें ध्यान

मोबाइल की बैटरी 20% से कम होने से पहले फोन को चार्जिंग पर न लगाएं

चार्जिंग करते समय मोबाइल को किसी भी गर्म जगह पर न रखें
सही चार्जर और केवल का चुनाव करें ओरिजिनल चार्जर से ही फोन को चार्ज करें

Related posts

Chamba News:खराब मौसम ने रोकी वायुसेना की उड़ान, भरमौर में फंसे सैकड़ों मणिमहेश यात्री, आज फिर होगी एयरलिफ्ट की कोशिश

Admin

भिंडरावाले की फोटो के विरोध पर खालिस्तानी धमकी, बनीखेत में युवक पर हमले की कोशिश

Admin

Minjar Fair: जाने क्या है चम्बा मिंजर मेले का इतिहास , क्या वजह है जो इस मेले का नाम मिंजर पड़ा।

Admin

Leave a Comment