September 4, 2026
Bilaspur

Bilaspur : व्यक्ति को लिफ्ट देना पड़ा महंगा, बेहोश कर सामान सहित गाड़ी लेकर हुआ फरार

घुमारवीं। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले कस्बा भगेड़ के समीप एक व्यक्ति विकास चंद पुत्र सुखदेव निवासी अमरपुर के साथ एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। विकास चंद ने थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज कराई कि 26 दिसम्बर 2024 को वह अपनी गाड़ी से अमरपुर से घुमारवीं जा रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें लिफ्ट का इशारा दिया।

विकास चंद ने लिफ्ट दी और अज्ञात व्यक्ति ने उसे नमकीन दी, जिसे खाने के बाद विकास चंद बेहोश हो गया। जब उसे होश आया, तो उसने पाया कि उनका पर्स, मोबाइल फोन, डॉक्युमेंट और गाड़ी सब गायब थे। विकास चंद ने बताया कि उसे अगले दिन पता चला कि उसकी गाड़ी मझासु के पास ढाबे पर खड़ी थी। जब उसने गाड़ी को चैक किया, तो पाया कि गाड़ी के कागज और अन्य सामान भी गायब थे।

उसने बताया कि जब वह होश में आया तो उसे खुद को एक दुकान की गली में पड़ा पाया। दुकानदार ने जब गेट खोला तो उसे पता चला कि वह कहां है। विकास चंद ने बताया कि उसने दुकानदार से पीने के लिए पानी मांगा और पानी पीने के बाद उसने दुकानदार से होटल के मैनेजर जस्सी को फोन करने के लिए कहा। जस्सी ने होटल से कपड़े भिजवाए और होटल कर्मचारी उसे होटल में ले गए।

डी.एस.पी. घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना घुमारवीं ने मुकद्दमा दर्ज किया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

बिलासपुर के बरमाना में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या, गौशाला में मिले दोनों के शव

Admin

Himachal Soldier Martyr: किश्तवाड़ में आतंकी मुठभेड़ में हिमाचल के वीर सपूत बलदेव चंद शहीद, दो दिन पहले पिता से की थी आखिरी बात; छह साल का बेटा इशान अब किसे कहेगा पापा?

Admin

Himachal News: बिलासपुर में बंदला से शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप, 70 पायलटों ने लिया हिस्सा, एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगी नई पहचान

Admin

Leave a Comment