May 18, 2026
Baijnath

पूर्ण राज्यत्व दिवस को अवेरी से लेकर अवाहीनाग मोड तक No Parking Zone घोषित। पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान।


हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस 2025 जोकि दिनांक 25/01/2025 को इन्दिरा गांधी स्टेडियम बैजनाथ में आयोजित किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में लोगो के आगमन की संभावना है। अधिक संख्या में वाहनों के आगमान के दौरान यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा समारोह में आने बाले वाहनों की पार्किग के लिए निम्नलिखित व्यवस्थायें की गई है-
चौवीन चौक से नीचे की तरफ आने वाले वाहन चालक अपने वाहनों को मिनी सैक्ट्रेट , एस.डी.एम. कार्यालय, पंडित संत राम डिग्री कालेज तथा टी फैक्ट्ररी में पार्क कर सकेंगे।
महाकाल की तरफ से ऊपर आने बाले वाहन चालक अपने वाहनों को पंडित संत राम डिग्री कालेज तथा टी फैक्ट्ररी में पार्क कर सकेंगे।
स्थानीय निवासियों से निवेदन है कि अवेरी से लेकर अवाहीनाग मोड तक अपने वाहनो को सडक पर या सडक किनारे पार्क न करें तथा अपनी निजी पार्किंग में ही पार्क करें। दिनांक 25/01/2025 को किसी भी व्यक्ति को सडक किनारे अपनी गाडी को पार्क करने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
कोई भी टैक्सी,औटो या निजी वाहन चौबीन चौक के आसपास पार्क न करें । इस दौरान खीर गंगा पार्किग का इस्तेमाल करें।
समारोह स्थल पर पंहुचने वाली जनता से निवेदन है कि सुबह 10.30 बजे से पहले अपना स्थान ग्रहण करना सुनिश्ति करें तथा मुख्यअतिथी महोदय के प्रस्थान के उपरांत भी अपनी गाडी पार्किग से निकालें।

Related posts

पेयजल, सिंचाई तथा सीवरेज पर खर्च हो रहे 196 करोड़ : किशोरी लाल

Admin

कृषि और पशुपालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाएं युवा : किशोरी लाल

Admin

हिमाचल में गर्मी से हाहाकार, 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान; हीट वेव का अलर्ट जारी

Admin

Leave a Comment