19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौक़े पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु का विकास कार्य पर चर्चा कम और भाजपा की आलोचना ज़्यादा-मुल्ख़राज प्रेमी

25 जनवरी 2025

बैजनाथ में आयोजित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह जी के राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व के अवसर पर अब तक प्रदेश में हुए विकास पर कम चर्चा जबकि पिछली भाजपा सरकार की आलोचना जोर शोर से की। जिस कारण यह राजकीय कार्यक्रम कम कांग्रेस पार्टी का समारोह ज्यादा नजर आया। उक्त शब्द बैजनाथ के पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने कहे। उन्होंने कहा कि बैजनाथ में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दौरा पूरी तरह से असफल साबित हुआ है। बैजनाथ के पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने कहा कि यहां पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश भर के लोगों और खासकर कर्मचारी वर्ग को कई उम्मीदें थी। लेकिन मुख्यमंत्री इतने बड़े दिवस के मौके पर भी एक भी प्रदेश स्तर की कोई घोषणा नहीं कर पाए।

‌ प्रेमी ने कहा कि बैजनाथ में आयोजित इस कार्यक्रम से बैजनाथ की आम जनता ने भी दूरी बनाए रखी। यहां पर लगे पंडाल खाली रहे। केवल सरकारी दबाव के कारण मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य सरकारी कर्मचारी ही नजर आए। प्रेमी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आने पर आम जनता में जो उत्साह होता है वह उत्साह यहां कहीं नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्तर पर जो घोषणा कि वे सभी घोषणाएं झूठ का पुलिंदा साबित होगी। जिस बाईपास की बात मुख्यमंत्री कर रहे हैं उसको लेकर पहले से ही प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा जिस पेयजल योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया उसे योजना के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार की तरफ से बजट आया है। जबकि मुख्यमंत्री मंच पर केंद्र सरकार पर बजट उपलब्ध न होने के झूठे आरोप लगाते रहे। मुख्यमंत्री अपनी सरकार की 10 गारंटी में से 6 गारंटी पूरी होने का दावा करते रहे। लेकिन जनता को यह नहीं बता पाए कि कौन सी गारंटी है पूरी की गई। चढ़ियार में भाजपा के कार्यकाल में कॉलेज खोला गया था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही इसे रद्द कर दिया था। लोगों को उम्मीद थी कि फिर वहां पर कॉलेज मिलना था। लेकिन मुख्यमंत्री ने उसके लिए कुछ नहीं किया। जो घोषणाएं उन्होंने चढ़ियार के लिए की हैं, वह कितने समय में धरातल पर उतरती हैं यह देखने योग्य बात रहेगी। खीर गंगा घाट और ततवाणी के लिए पहले ही जय राम सरकार के कार्यकाल में बजट उपलब्ध करवा दिया था। बीड़ में जिस पैराग्लाइडिंग इंस्टीट्यूट का मुख्यमंत्री ने आज उद्घाटन किया और पार्किंग का लोकार्पण किया। इसके लिए मेरे कार्यकाल में केंद्र और तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के प्रयासों से बजट उपलब्ध हुआ था। प्रेमी ने कहा कि पैराग्लाइडिंग का यह संस्थान एशिया का एकमात्र ट्रेनिंग संस्थान होगा। लेकिन इसे भी सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम को होटल के लिए देने जा रही है। जो न केवल पैराग्लाइडिंग के लिए बल्कि इस इलाके के लोगों के लिए भी एक बड़ा धोखा होने जा रहा है। अगर कांग्रेस ने इस संस्थान के भवन को होटल के लिए दिया तो भाजपा सड़कों पर उतरेगी।

Related posts

Baijnath Paprola News: बैजनाथ-पपरोला में भीषण जाम, रेंग-रेंग कर चलीं गाड़ियां

Admin

Bada Bhangal : चारों ओर बर्फ ही बर्फ, न सड़क और न कोई मदद; 7 दिन बाद फरिश्ता बनकर आया हेलीकॉप्टर, महिला की बची जान

Admin

रोमांच की उड़ान में हवा का अचानक रुख़ बदलना दुर्घटनाओं का कारण

Admin

Leave a Comment