26.2 C
Baijnath
August 16, 2026
Baijnath

एक तो पहले ही स्टाफ की कमी दूसरी तबादलो की मार ऐसे में कैसे होगा लोगों की समस्याओं का समाधान।

18 दिसम्बर 2024 बैजनाथ (जितेंद्र कौशल)

बैजनाथ पहले ही स्टाफ की कमी से जूझ रहे बैजनाथ व बीड़ पुलिस थाना में कार्यरत 5 पुलिस कर्मियों पर तबादले की गाज गिरी है। जिस तरह तबादलों का यह निर्णय लिया गया है उसके लिए हर कोई हैरान है । एकाएक इन पांच पुलिस कर्मचारियों के तबादले के बाद थाना के कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। हैरानी तो इस बात की है कि जब इस बावत विभाग के उच्च अधिकारियों से 5 जवानों के तबादलों को लेकर पूछा गया ताे उन्होंने इस बारे अनभिज्ञता जाहिर की। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा बेशक बीड़ में थाना खोल दिया गया , इसके अलावा मुल्थान में भी पुलिस स्टॉफ को वहां एक प्रोजेक्ट व अन्य मामलों को देखना पड़ रहा है। लेकिन यहां सवाल यह है कि जब थाना खुद बीमार हो तो जनता की बीमारी का ईलाज कौन करेगा। बीते 3 माह के आंकड़े बताते हैं कि पुलिस की टीमों द्वारा 7 मामलों में लगभग 1 किलो चरस , 2 मामलों में 21.96 चिट्टा व 1 मामले में 8.82 ग्राम अफीम व 195.750 मिलीलीटर देसी शराब के मामले पकड़ने में सफलता हासिल की है। ये तभी संभव हाे सका है जब थाने में जरूरत के हिसाब से स्टॉफ मौजूद रहा। लेकिन अचानक बैजनाथ थाना से ट्रांसपर किए 5 पुलिस जवानों का मामला समूचे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के हवालों से खबर मिली है कि फिल्हाल ट्रांसपर किए जवानों के बदले नया स्टॉफ नहीं मिला है। वहीं दूसरी ओर
नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला व समीपवर्ती क्षेत्र में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन जल्द ही सख्त कदम उठाएगा। बैजनाथ के एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि दोनों ही मुख्य बाजारों में आईडल पार्किंग व दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान को सजाया जा रहा है। जबकि पूर्व में भी प्रशासन ने व्यापारियों को स्पष्ट कहा था कि वे अपना दुकानों का सामान अंदर रखें। उन्होंने कहा कि प्रशासन व्यापारी वर्ग को केवल 1 सप्ताह का समय देगा इसके लिए प्रशासन की ओर से सार्वजनिक नोटिस निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी व्यापारवर्ग अतिक्रमण को लेकर पीछे नहीं हटा तो प्रशासन कड़ी कारवाई को अंजाम देगा ।

Related posts

राजस्थान की एंबुलेंस हिमाचल में देखकर पुलिस को हुई हैरानी, अंदर देखा तो मरीज की जगह मिले ये ?

Admin

सरकार गाय का दूध 80 व भैंस का दूध 100 रु. प्रति लीटर खरीदेगी -किशोरी लाल

Admin

Baijnath News:बैजनाथ शिव मंदिर में घृतमंडल पर्व की जोरदार तैयारियां, अढ़ाई क्विंटल से अधिक शुद्ध घी अर्पित

Admin

Leave a Comment