25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

Weather Update: हिमाचल में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने दी यह सलाह

मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटे तक हिमाचल में शीतलहर की चेतावनी दी है। विभाग ने पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में इसका असर होने की बात कही है। विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम HB विभाग ने कोहरा गिरने की संभावना जताई है। प्रदेश भर में बीते चौबीस घंटे के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने गर्म और ऊनी वस्त्र पहनने की सलाह दी है। प्रदेश में सबसे कम तापमान ताबो में माइनस 6.4 डिग्री और धर्मशाला में 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

विभाग ने आगामी सात दिन तक प्रदेश भर में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। प्रदेश में मैदानी इलाकों में पहाड़ी क्षेत्रों से ज्यादा ठंड पड़ रही है। ऊना की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी हो गई हैं। ऊना में मंगलवार को 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। जबकि शिमला में 7.6 तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो मैदानी इलाकों में कोहरा अधिक होने की वजह से सूरज के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं।

न्यूनतम तापमान

ताबो -6.4, कुकुमसेरी -4.6, मनाली -2.1, भुंतर -0.5, बरठीं -0.1, कल्पा 0.2, ऊना 0.4, सुंदरनगर 0.5, चंबा 1.1, हमीरपुर 1.3, मंडी 1.5, बिलासपुर 2.2, पालमपुर 3.0, भरमौर 4.0, कांगड़ा 4.2, धर्मशाला 4.4, धौलाकुआं 4.8, समधो 5.0, नारकंडा 5.1, सराहन 5.3, नाहन 6.3, कुफरी 6.9, शिमला 7.6

Related posts

टीएमसी के शासन में नर्क से भी बदतर बन चुका है बंगाल’: भाजपा

Admin

हिमाचल सरकार की बड़ी पहल, हर सरकारी विभाग में बनेगा E-चार्जिंग स्टेशन

Admin

HPTDC के 18 होटलों को बंद करने के फैसले पर संशोधन करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार को राहत दी है. पढ़ें पूरी खबर

Admin

Leave a Comment