24 C
Baijnath
October 2, 2026
Technology

ChatGPT बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के खिलाफ भारत में मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

OpenAI के खिलाफ भारतीय पुस्तक प्रकाशकों और उनके इंटरनेशनल काउंटरपार्ट्स ने नई दिल्ली में कॉपीराइट मुकदमा दायर किया है. गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले ही चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के खिलाफ एक न्यूज़ एजेंसी ने कॉपीराइट केस किया था, अब इंडियन बुक पब्लिशर्स ने भी कॉपीराइट केस ही दायर किया है. इसका मतलब है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की कंपनी ओपनएआई की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. आइए हम आपको ओपनएआई के खिलाफ दर्ज कराए गए नए मुकदमे के बारे में बताते हैं.

क्या है पूरा मामला?

भारतीय पुस्तक प्रकाशकों यानी इंडियन बुक पब्लिशर्स के एक प्रतिनिधि ने ओपनएआई के इस नए मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, लार्ज लैंग्वेज मॉडल चैटबॉट चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई पब्लिशर्स के पर्मिशन लिए बिना ही उनके कंटेंट का इस्तेमाल करते हैं. इस कारण ओपनएआई को बिना अनुमति के कंटेंट एक्सेस करने से रोकने के लिए, उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है.

नई दिल्ली में स्थित फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स ने रायटर्स से इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने ओपनएआई के खिलाफ कॉपीराइट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया है, जहां वो पहले से ही कॉपीराइट से जुड़े एक मामले में फंसे हुए हैं, जो एक न्यूज़ एजेंसी ने उनके खिलाफ की थी.

पूरे दुनिया के पब्लिशर्स ने किया केस

भारत के अलावा भी दुनियाभर के कई देशों के न्यूज़ एजेंसियों, लेखकों, और संगीतकारों ने ओपनएआई के खिलाफ कॉपीराइट का मुकदमा दर्ज करा रखा है. एआई चैटबॉट चैटजीपीटी बनाने वाली के खिलाफ ब्लूम्सबरी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस, पेंगुइन रैंडम हाउस और Pan Macmillan जैसे पब्लिशर्स हाउस ने कॉपीराइट के खिलाफ केस किया है. इनके अलावा भारत के रूपा पब्लिकेशन्स और एस. चंद एंड कंपनी ने भी ओपनएआई के खिलाफ कॉपीराइट का केस किया है. इनके अलावा इस एआई कंपनी के खिलाफ, उनके घरेलू मार्केट यानी अमेरिका में भी उनके खिलाफ कॉपीराइट का केस चल रहा है.

Related posts

Tatkal Booking New Rule:तत्काल टिकट बुकिंग में राहत,e-Aadhaar OTP से कालाबाजारी पर लगाम, जून 2025 से लागू

Admin

शीशा खोलकर कार चलाने के नुकसान, जानिए माइलेज पर कितना पड़ता है असर

Admin

OpenAI के GPT-4o ने लॉन्च किया Ghibli एनिमे स्टाइल इमेज जनरेशन, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

Admin

Leave a Comment