24.9 C
Baijnath
March 30, 2026
Shimla

शिमला: नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रामपुर: शिमला जिला के रामपुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़ित लड़की की परिजनों की शिकायत पर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की की उम्र 17 साल है. वहीं, आरोपी युवक की उम्र 20 साल बताई जा रही है.

पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया “मेरी बेटी को एक शख्स जंगल की ओर बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ गलत काम किया. मेरी बेटी ने जब विरोध जताया तो उसे घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी” आरोपी रामपुर के एक गांव का रहने वाला है. बेटी ने जब अपने परिजनों को पूरी बात बताई तो परिजनों ने उस लड़के को पूछा. जिस पर आरोपी शख्स ने पीड़ित परिजनों से भी गाली-गलौज की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

परिजनों ने फिर मामले की शिकायत रामपुर पुलिस से की. रामपुर पुलिस ने परिजनों और नाबालिग लड़की की शिकायत पर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है.

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया “पुलिस ने लड़की की माता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी के खिलाफ धारा 64, 351 (2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले में आगामी जांच की जा रही है. वहीं, आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी.”

Related posts

CM सुक्खू का टीम इंडिया को न्योता:कहा-पहाड़ों की शांत और खूबसूरत वादियों में आकर करें आराम ; मेहमाननवाजी करने में होगी खुशी

Admin

होली की छुट्टी के बाद शनिवार को भी विधानसभा में अवकाश, CM सुक्खू अब सोमवार को पेश करेंगे बजट?

Admin

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले का शिमला के पर्यटकों पर असर, जानिए क्या बोले पर्यटक

Admin

Leave a Comment