July 22, 2026
Shimla

Weather Update:हिमाचल में फिर शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का लंबा दौर, जानिए कब करवट बदलेगा मौसम

शिमला: बीते दिन हिमाचल में बर्फबारी और बारिश हुई थी. बारिश बर्फबारी के बाद किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है. आज भी राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बादल देखे जा सकते हैं. वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी के दौर शुरू होगा. 25 फरवरी की मध्य रात्रि से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर पूरे प्रदेश भर में देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग शिमला के मुताबिक 21, 22, 24, 25 फरवरी को प्रदेश ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ साथ मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है. वहीं, 25 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इसका असर प्रदेशभर में दिखेगा. इसके कारण बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा. 26, 27 और 28 फरवरी को मैदानी इलाकों में रुक रुक कर बारिश होगी. इसके साथ ही मध्यवर्ती और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाला पश्चिमी विक्षोभ के अधिक प्रभावशाली होने के कारण इसका असर समूचे प्रदेश में देखने को मिलेगा और 4 दिनों तक रुक रुक कर बारिश और बर्फबारी होगी.

मैदानी इलाकों में रुक रुक कर बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने कहा कि, ‘बीते 24 घण्टों के दौरान समूचे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हुई है, जिसके कारण 7 से 8 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश में सबसे अधिक बर्फबारी स्पीति में 42, केलंग में 36 सेंटीमीटर दर्ज की गई है. वहीं बिलासपुर में सबसे अधिक 56 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. आने वाली दिनों में प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है. 25 मध्यरात्रि से ये प्रदेश में सक्रिय होगा और इसका असर समूचे प्रदेश में 1 मार्च दोपहर तक देखने को मिलेगा. हिमाचल प्रदेश में इस दौरान 26, 27 व 28 फरवरी को मैदानी इलाकों में रुक रुक कर बारिश होगी. इसके साथ ही मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है.

Related posts

हिमाचल में असिस्टेंट मैनेजर ने किया करोड़ों का बैंक घोटाला, कई ग्राहकों का बैलेंस हुआ ‘जीरो’

Admin

Shimla News : शिमला में 7 नाबालिग छात्र-छात्राओं से छेड़खानी, गलत ढंग से छूता था आरोपी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin

कांस्टेबल को नौकरी से निकालने पर हिमाचल के पूर्व DGP संजय कुंडू और तीन SP समेत 10 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज

Admin

Leave a Comment