25.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Mandi

Mandi: ग्रामीणों ने गोभी के खेत में चिट्टे का इंजैक्शन लगाते पकड़ा छात्र, 2 माैके से फरार

हिमाचल प्रदेश में नशे का जाल लगातार गहराता जा रहा है। अब जनता भी ड्रग्स माफिया के खिलाफ कमर कस रही है। ताजा मामला मंडी जिले के बल्ह उपमंडल की पंचायत सयाह का है, जहां टांवा गांव में ग्रामीणों ने गोभी के खेत में चिट्टे का इंजैक्शन लगा रहे 3 युवकों को दबोच लिया। हालांकि, 2 युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान बग्गी पंचायत निवासी के रूप में हुई है। मौके से आधा एमएल चिट्टा और 2 इंसुलिन सिरिंज बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक नेरचौक के एक शिक्षण संस्थान में बीफार्मा का छात्र है और उसके पिता सरकारी विभाग में कार्यरत हैं।

पकड़े गए युवक से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उन्होंने यह चिट्टा टांवा गांव के एक तस्कर से खरीदा था। इस जानकारी के आधार पर ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर तस्कर के घर दबिश भी दी, लेकिन वह घर पर मिला। वहीं तलाशी के दौरान घर से नशे का कोई सामान बरामद नहीं हुआ। बता दें कि हाल ही में सुंदरनगर के श्मशानघाट के पास बड़ी संख्या में इंसुलिन सिरिंज मिली थीं, जिससे साफ हो रहा है कि चिट्टे के सेवन के लिए इनका इस्तेमाल किया जा रहा है।

एसएचओ बल्ह संजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है और कहा कि पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता के बढ़ते सहयोग से पुलिस को भी तस्करों पर शिकंजा कसने में मदद मिल रही है।

Related posts

उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक पधर में सम्पन्न

Admin

पनारसा में स्थापन दिवस के उपलक्ष्य पर स्वयंसेवको ने किया शस्त्र पूजन।स्वयं सेवकों ने पनारसा से नगवाईं तक पूर्ण गणवेश में किया पथ संचलन।कार्यक्रम में 150 स्वयंसेवक रहे शामिल।

Admin

पधर पुलिस ने एक व्यक्ति से पकड़ी चिट्टे की खेप

Admin

Leave a Comment