September 5, 2026
Kullu

कुल्लू में पाकिस्तान का पुतला फूंका, जयराम ठाकुर बोले- आतंकियों को चैन की नींद नहीं सोने देगा हिंदुस्तान

कुल्लू, 23 अप्रैल 2025: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह भारत की पूर्व एयर स्ट्राइक को न भूले। पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए नरसंहार के जवाब में भारत आतंकियों और उनके समर्थकों को सबक सिखाएगा। बुधवार को कुल्लू के ढालपुर चौक पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत ने पहले भी पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी और अब भी आतंकवाद के आकाओं को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकी चैन से नहीं सो पाएंगे। उनका साथ देने वालों को भी हिंदुस्तान नहीं बख्शेगा।”

इस अवसर पर भाजपा प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि यह कायरतापूर्ण आतंकी हमला मानवता पर प्रहार है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संकल्प दिलाया। टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में अर्थव्यवस्था और पर्यटन में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, लेकिन इस हमले ने घाटी की शांति को झकझोर दिया है।

उन्होंने आगे कहा, “घाटी शांति, विकास और समृद्धि के पथ पर अग्रसर है। देश की आंतरिक सुरक्षा पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। यही कारण है कि आतंकी और उनके आका बौखलाए हुए हैं।” टंडन ने लोगों से एकजुट होकर पीड़ित परिवारों का समर्थन करने और इस मुद्दे पर राजनीति न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले जाने-अनजाने आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं और देश को बदनाम कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए और केंद्र सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की।

Related posts

घोटा पीकर खेत में 2 घंटे दौड़ता रहा युवक, बोला-”मुझे मत रोको…मैं मौत के कुएं में मोटरसाइकिल चला रहा हूं”

Admin

शिमला और कुल्लू में पाकिस्तान समर्थित सोशल मीडिया पोस्ट पर पुलिस कार्रवाई, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

Admin

Valentine’s Day पर Kangana का खुला कैफे The Mountain Story, बोलीं-अमेरिका, इटली जैसी देंगे क्वालिटी।

Admin

Leave a Comment