16.9 C
Baijnath
April 1, 2026
Shimla

Himachal: पहलगाम आतंकी घटना के लिए CM सुक्खू का इस्तीफा मांगने वाले झारखंड मंत्री के वायरल वीडियो पर हिमाचल सरकार सख्त, झारखंड से मांगा स्पष्टीकरण

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के इस्तीफे की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस वीडियो में झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू कथित तौर पर पहलगाम में हुई आतंकी घटना के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हिमाचल सरकार ने इस मामले में झारखंड सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।

वायरल वीडियो में सुदिव्य सोनू कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इस्तीफा देना चाहिए। पहलगाम में वह अपने नागरिकों की सुरक्षा करने में विफल रहे। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मेरा मानना है कि हिमाचल के सीएम को इस्तीफा देना चाहिए।” हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह बयान जानबूझकर दिया गया या किसी भूलवश।

हिमाचल सरकार ने इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए झारखंड सरकार से संपर्क किया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा, “हमने झारखंड सरकार से पूछा है कि क्या यह वीडियो उनके शिक्षा मंत्री का है। यदि हां, तो हिमाचल के मुख्यमंत्री का नाम लेकर दुष्प्रचार क्यों किया जा रहा है, इसकी स्थिति स्पष्ट करें।” उन्होंने आगे कहा कि पहलगाम आतंकी हमला पूरे देश के लिए दुखद है और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री का नाम इससे जोड़ना निंदनीय है यह विवाद तब सामने आया है, जब पहलगाम में हुई आतंकी घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हिमाचल सरकार ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए झारखंड सरकार से त्वरित जवाब की उम्मीद जताई है। इस बीच, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा गर्म है।

Related posts

जीत के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचीं CM सुक्खू की पत्नी, खूब हुआ हंसी मजाक

Admin

किसी को 124 साल में पेंशन, कोई 18 साल की विधवा पेंशनर, सामने आए अनोखे मामले, होगी जांच

Admin

उड़ता हिमाचलः अब तहसील कल्याण अधिकारी चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार, साथी युवती भी पकड़ी

Admin

Leave a Comment