26.3 C
Baijnath
May 10, 2026
Shimla

Weather Update: हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक बारिश का अनुमान, सात जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 24 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

23, 25 और 26 मई को मध्य पर्वतीय और निचले-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 24, 27 से 29 मई के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 से 27 मई तक कई क्षेत्रों में अंधड़ के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

तापमान में बदलाव का अनुमान

अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभावित है। न्यूनतम तापमान में अगले 3-4 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।

विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान

शिमला: 15.2°C, सुंदरनगर: 20.6°C, भुंतर: 17.4°C, कल्पा: 11.8°C, धर्मशाला: 19.6°C, ऊना: 20.5°C, नाहन: 19.9°C, केलांग: 8.7°C, पालमपुर: 18.0°C, सोलन: 18.2°C, मनाली: 14.5°C, कांगड़ा: 21.6°C, मंडी: 21.3°C, बिलासपुर: 21.2°C, हमीरपुर: 20.6°C, चंबा: 18.5°C, डलहौजी: 15.3°C, कुफरी: 14.2°C, कुकुमसेरी: 9.2°C, नारकंडा: 12.6°C, भरमौर: 15.8°C, रिकांगपिओ: 14.2°C, धौलाकुआं: 23.7°C, बरठीं: 20.4°C, कसौली: 17.1°C, सराहन: 11.9°C, ताबो: 10.7°C।

क्षेत्रों में अधिकतम तापमान

ऊना: 38.8°C, बिलासपुर: 38.6°C, कांगड़ा: 36.4°C, भुंतर: 36.0°C, मंडी: 35.8°C, नाहन: 33.0°C, धर्मशाला: 33.0°C, सोलन: 31.5°C, कल्पा: 28.6°C, मनाली: 28.2°C, शिमला: 27.0°C।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related posts

मोदी के सियासी हमलों का जवाब देने आज हिमाचल आएंगे राहुल, एक ही दिन में करेंगे दो रैलियां

Admin

Shimla: सहारा योजना जारी रहेगी, पात्रों को जल्द मिलेगी पेंशन”मुख्यमंत्री सुक्खू का ऐलान – अब और बीमारियों को भी मिलेगा लाभ ।

Admin

ऐसे होगी बिजली मीटर की E-KYC, 15 फरवरी तक नहीं किया ये काम तो होगा बड़ा नुकसान

Admin

Leave a Comment