June 27, 2026
Palampur

वेब पोर्टल संचालक की काली करतूत उजागर! 2 लाख और गाड़ी की रिश्वत मांगने वाला कथित पत्रकार विजिलेंस के हत्थे चढ़ा।

पालमपुर, 04 जून 2025: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में विजिलेंस और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने एक सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए पालमपुर निवासी ब्लॉगर अमीर चंद डोगरा को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक शिक्षण संस्थान संचालक को ब्लैकमेल कर रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस ने रिश्वत की रकम को भी जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पालमपुर के एक शिक्षण संस्थान संचालक ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमीर चंद डोगरा, जो खुद को एक वेब पोर्टल चलाने वाला पत्रकार बताता है, उसे पंचरुखी में खरीदी गई जमीन के मामले में ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी ने संस्थान संचालक से 2 लाख रुपये नकद और एक गाड़ी की मांग की थी। मांग पूरी न करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जा रही थीं।

शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार दोपहर एक जाल बिछाया। जैसे ही अमीर चंद डोगरा शिक्षण संस्थान के कार्यालय में रिश्वत की रकम लेने पहुंचा, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे 2 लाख रुपये नकद के साथ रंगे हाथ धर दबोचा।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो, कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी खुद को पत्रकार बताकर वेब पोर्टल के जरिए ब्लैकमेलिंग का काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि इस रैकेट के अन्य संभावित कनेक्शनों का पता लगाया जा सके।

यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ हिमाचल प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। विजिलेंस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति रिश्वत या ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रहा है, तो वह तुरंत नजदीकी विजिलेंस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराए।

Related posts

आदि हिमानी चामुण्डा की सोलर लाईटों को उखाडने के आदेश पर आँसू भरकर बोले प्रवीन कुमार :- आज न भाजपा नेता , न पूर्व विधायक , न संस्था का अध्यक्ष केबल आदि हिमानी चामुण्डा का भक्त वोल रहा हूँ

Admin

वंचित वर्ग के लिए सराहनीय कार्य कर रहे वैज्ञानिक : डा.डी.के.वत्स, कुलपति

Admin

510 लाख से बनेगी कुसमल बागोड़ा कूहल : आशीष बुटेल

Admin

Leave a Comment