23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Kullu

Himachal News :हिमाचल में दुल्हन के वेश में ठगी ,युवती ने बिकवाई 18 बिस्वा जमीन, 2.50 लाख और आभूषण लेकर फरार

हिमाचल प्रदेश में शादी के नाम पर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के गांव बलौन निवासी ज्ञान चंद इस ठगी का ताजा शिकार बने हैं। ज्ञान चंद ने बताया कि बढ़ती उम्र के चलते उन्होंने 2024 में बालीचौकी की एक युवती से शादी की थी। शादी युवती के भाई ने करवाई थी। शादी के बाद युवती ने ज्ञान चंद से उनकी 18 बिस्वा जमीन बिकवाकर 2.50 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। इसके अलावा, 20 हजार रुपये नकद और आभूषण लेकर अप्रैल 2025 में वह फरार हो गई।

ज्ञान चंद ने आरोप लगाया कि युवती ने उनसे पहले दो शादियां की थीं और अब चौथी शादी कर चुकी है। इस ठगी में युवती के भाई, माता और पिता की भी मिलीभगत है। पीड़ित ने पतलीकूहल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस अभी तक युवती का पता नहीं लगा पाई है। ज्ञान चंद ने मंडी और कुल्लू पुलिस से गुहार लगाई है कि उनकी जमीन के पैसे, नकदी और आभूषण वापस दिलवाए जाएं।

कांगड़ा में भी सामने आया था ऐसा मामला

दो माह पहले कांगड़ा जिले की धीरा पुलिस चौकी के अंतर्गत चंबी-चीड़न पंचायत में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। वहां एक युवक की पंजाब के जालंधर की युवती से शादी करवाई गई थी। शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन फरार हो गई थी। उसके पास से नशे का सामान भी बरामद हुआ था। इस शादी के लिए पीड़ित ने शातिरों को तीन से चार लाख रुपये दिए थे।

पुलिस का बयान

मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर युवती को ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे और मामले को सुलझाया जाएगा।

सावधानी की जरूरत

ऐसे मामलों से साफ है कि शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे युवाओं को सतर्क रहने की जरूरत है। ठगों के जाल में फंसने से बचने के लिए शादी से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूरी है।

Related posts

हिमाचल में फिर पिटे पंजाब के पर्यटक, स्थानीय लोगों से कर रहे थे गुंडागर्दी

Admin

एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने जिला प्रशासन के साथ शुक्रवार को आग लगने से राख हुए पटहिला गांव में पहुंच कर ग्रामीणों को 300 चादरें बांटी

Admin

आनी में पांच शिक्षकों ने की स्टूडेंट की बेरहमी से पिटाई, एसडीएम ऑफिस तक नारेबाजी करते पहुंचे छात्र

Admin

Leave a Comment