25.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Shimla

हिमाचल में मानसून की दस्तक, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

शिमला: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की घोषणा की है। विभाग के अनुसार, 20 से 25 जून के बीच राज्य के निचले पहाड़ी, मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 से 23 जून के दौरान ऊना और बिलासपुर में, जबकि 21 और 22 जून को हमीरपुर, शिमला और सिरमौर में भारी बारिश हो सकती है। 22 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और सिरमौर सहित पांच जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

वर्तमान में मानसून राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, ग्वालियर, सोनभद्र और बलिया से होकर गुजर रहा है और अगले दो-तीन दिनों में हिमाचल के कुछ हिस्सों में सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस बार हिमाचल में मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय रहेगा, जिसके कारण बारिश का दौर 20 से 25 जून तक जारी रह सकता है।

2023 के मानसून में हुई भारी तबाही को देखते हुए राज्य सरकार ने इस बार तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी सरकारी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपदा से निपटा जा सके। स्थानीय प्रशासन को नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और अलर्ट के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Related posts

Weather Update:हिमाचल में 3 मार्च को भारी बर्फबारी की चेतावनी, चंबा, लाहौल स्पीति, कांगडा में ऑरेंज अलर्ट जारी

Admin

कौन हैं विनय कुमार? कांग्रेस ने हिमाचल में सौंप दी प्रदेश की कमान, उपाध्यक्ष पद छोड़ा

Admin

सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने पर कार्यक्रम; क्या प्रतिभा सिंह को नहीं मिला निमंत्रण?

Admin

Leave a Comment