25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Kullu

Shrikhand Yatra:श्रीखंड महादेव यात्रा: खाने-पीने और ठहरने की दरें तय, लूटखसोट पर लगेगी रोक

निरमंड(कुल्लु): कठिनतम धार्मिक यात्राओं में शामिल श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट निरमंड ने खाने-पीने और ठहरने की दरें निर्धारित कर दी हैं। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और लूटखसोट रोकने के लिए लिया गया है। यात्रा 10 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगी।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि विभिन्न पड़ावों पर चाय 15 से 45 रुपये, परांठा 35 से 75 रुपये, मैगी 35 से 75 रुपये प्रति पैकेट और नाश्ता 75 से 180 रुपये प्रति यात्री होगा। खाने की दरें इस प्रकार हैं: पार्वती बाग में 290 रुपये, भीम डवारी में 270 रुपये, काली घाटी और कुनशा में 230 रुपये, थाचडू में 200 रुपये, बराटीनाला में 130 रुपये और बेस कैंप सिंहगाड में 110 रुपये प्रति यात्री।

ठहरने की व्यवस्था के लिए बिस्तर की दरें पार्वती बाग में 320 रुपये, भीम डवारी में 300 रुपये, काली घाटी और कुनशा में 250 रुपये, थाचडू में 210 रुपये, बराटीनाला में 150 रुपये और बेस कैंप सिंहगाड में 110 रुपये प्रति यात्री निर्धारित की गई हैं।

एसडीएम ने चेतावनी दी कि तय दरों से अधिक वसूली करने वाले व्यवसायियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषी पाए जाने पर जुर्माना व सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने व्यवसायियों से तय दरों का पालन करने और यात्रियों को उचित सुविधाएं प्रदान करने की अपील की। प्रशासन की प्राथमिकता यात्रियों को निर्धारित दरों पर भोजन और ठहरने की सुविधा सुनिश्चित करना है।

Related posts

Shukhu Govt.-सुक्खू सरकार किस बात का मना रही जश्न, आज पूरे देश में हिमाचल की स्थिति बनी हुई है हास्यपद: जयराम ठाकुर

Admin

Himachal News: कंगना रनौत का आपदा पीड़िता को जवाब: ‘मेरे रेस्टोरेंट में सिर्फ 50 रुपये की सेल, मेरा दर्द भी समझो

Admin

Accident: लग घाटी में नदी में गिरी कार, 1 युवक की मौत, 3 घायल

Admin

Leave a Comment