21.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

Baijnath: प्रधानमंत्री के आर्थिक सुधारों की सराहना, जीएसटी स्लैब में कमी से जनता को लाभ: मुल्खराज प्रेमी

25 सितंबर बैजनाथ

भाजपा नेता व पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आर्थिक सुधारों के लिए उठाए गए कदमों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से निकट भविष्य में देश की जनता को व्यापक लाभ मिलेगा। प्रेमी ने बताया कि जीएसटी स्लैब की दरों को पहले 4%, 12%, 18% और 28% से घटाकर केवल दो स्लैब 4% और 18% कर दिया गया है, जिसका फायदा आम उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी की कम दरों से व्यापारियों को भी बिक्री में बढ़ोतरी और लाभ होगा।

प्रेमी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम से देश की अर्थव्यवस्था निकट भविष्य में नई ऊंचाइयों को छूएगी और विश्व में भारत अन्य विकसित देशों की अर्थव्यवस्थाओं को टक्कर देने में सक्षम होगा। उन्होंने बताया कि वह बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और व्यापारियों व उपभोक्ताओं को जीएसटी की कम दरों से होने वाले लाभों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान व्यापारी वर्ग और आम जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

पूर्व विधायक ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां केंद्र सरकार जीएसटी की दरें कम कर जनता को राहत दे रही है, वहीं हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार सीमेंट की कीमतें बढ़ाकर जनता को जीएसटी की कम दरों के लाभ से वंचित कर रही है, जो उचित नहीं है। उन्होंने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि यह जनता के हितों के खिलाफ है।

Related posts

बड़े हादसे के इंतजार में है लोक निर्माण विभाग। लगाया जुगाड: ड्रमों के सहारे टिकाया रेन शेल्टर।

Admin

बीड़ बिलिंग के जंगल में बरामद हुआ युवक और युवती का शव

Admin

पपरोला में नशे से धूत शिमला की महिला ने मचाया तांडव , रौंदी कई गाड़िया

Admin

Leave a Comment