July 14, 2026
Baijnath

पपरोला में नशे से धूत शिमला की महिला ने मचाया तांडव , रौंदी कई गाड़िया

बैजनाथ थाना के अंतर्गत कस्बा पपरोला में नशे में धुत्त एक महिला ने कथित तौर पर बीच बाजार में कई गाड़ियों को रोंद डाला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को गाड़ी सहित थाने में ले आई। एल्कोहल सेंसर से भी महिला द्वारा नशे की पुष्टि हुई है जिसमें 40 मिलीग्राम से अधिक अल्कोहल पाया गया है। बैजनाथ थाना से मिली सूचना के अनुसार उक्त महिला शिमला के रहने वाली है और दोपहर तकरीबन 1:00 बजे अपनी आल्टो कार में सवार होकर बैजनाथ से पालमपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान उक्त महिला ने गाड़ी चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी। हालांकि जिन वाहनों को टक्कर मारी उनके मालिकों से महिला का समझौता हो गया। इतना ही नहीं बीच बाजार पपरोला में एक ट्रैक्टर से भी टक्कर की जिससे उसकी गाड़ी को भी नुकसान हुआ। गनीमत यह रही की उसे वक्त स्कूली बच्चे सड़क पर मौजूद नहीं थे अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि महिला नशे में थी और उक्त महिला के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा यह मामला कोर्ट में भेजा जाएगा। दिन दिहाड़े शहर के बीचो-बीच हुई इस घटना ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियानों की भी पोल खोल कर रख दी है। मामला महिला से जुड़ा होने की वजह से लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

Related posts

पंडौल रोड पर अवैध पार्किंग से बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या, जनता ने लगाई प्रशासन से गुहार

Admin

मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक किशोरी लाल ने बीड़ में एसडीओ कार्यालय एवं आवास का लोकार्पण किया

Admin

BaijnathYoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: विधायक किशोरी लाल ने किया योग, बोले— स्वस्थ जीवन के लिए इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाएं

Admin

Leave a Comment