September 16, 2026
Baijnath

हिमाचल के इन सात जिलों में लू चलने की जारी चेतावनी, पढ़िए मौसम से जुड़ी ये खास अपडेट

हिमाचल प्रदेश में मौसम को लेकर विभाग ने बड़ी अपडेट दी है। मौसम विभाग के अनुसार कांगड़ा मंड़ी हमीरपुर बिलासपुर ऊना सोलन व सिरमौर जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की। विभाग ने 28 व 29 मई को लेकर आंधी चलने व बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 27 व 28 मई को किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़ शेष जिलों में लू चलने वाली है।

दो दिन वर्षा के बाद शनिवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर जिले में लू चलने से लोगों की मुसीबतें बढ़ रही हैं। धूप से अधिकतम तापमान में एक से करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने रविवार को कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, सोलन और सिरमौर जिला में लू चलने की चेतावनी जारी की है। 27 व 28 मई को किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़ शेष जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

28 व 29 मई को लेकर अलर्ट जारी

सोलन में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक 4.5, शिमला में 3.9, धर्मशाला में 3.2 और ऊना में 2.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। धर्मशाला, शिमला सहित कुछ स्थानों पर वर्षा होने से न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद मौसम करवट बदलेगा और 28 व 29 मई को आंधी चलने व बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। ऊना में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

गर्म हवा और उमस से बढ़ी दिक्कतें

ऊना मुख्यालय पर शनिवार को 60 प्रतिशत ह्यूमिडिटी दर्ज की गई। प्रदेश में एक तरफ जहां ऑरेंज व रेड अलर्ट है, वहीं जिला ऊना में हीट वेव ने लोगों को परेशान कर दिया है। इससे पहले पहाड़ों की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं से ऊना में गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली थी और तापमान में भी गिरावट आई थी, लेकिन शनिवार सुबह से ही सूर्यदेव ने रौद्र रूप दिखाना शुरू किया, जो शाम तक जारी रहा। शाम को सूर्यास्त के बाद लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली।

Related posts

Baijnath Congress: कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में चल रही करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं — रविन्दर।

Admin

Baijnath News: बैजनाथ में हृदयविदारक हादसा, खांसी की दवाई समझकर दंपती ने पिया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Admin

Baijnath News:बैजनाथ में भाजपा का आंतरिक कलह, इंदु गोस्वामी के सफाई-पौधरोपण कार्यक्रम पर आपसी ताने-बाने, अंततः रद्द।

Admin

Leave a Comment