28.9 C
Baijnath
May 26, 2026
Baijnath

प्रेम प्रसंग बना जानलेवा , हिमाचल की छेक पंचायत में उपप्रधान की हत्या, आरोपित की पत्नी से था अफेयर; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

हिमाचल प्रदेश: प्रेम प्रसंग के चलते पंचायत उपप्रधान की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा (बैजनाथ), 2 नवंबर: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में प्रेम प्रसंग की आग में एक पंचायत उपप्रधान की जान चली गई। थाना बैजनाथ के अंतर्गत चढ़ियार क्षेत्र की छेक पंचायत के उपप्रधान रवि कुमार (43) की हत्या का मामला पुलिस ने महज पांच दिनों में सुलझा लिया। आरोपी विनोद कुमार उर्फ नीतू को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) के अनुसार, 29 अक्टूबर को चढ़ियार के राजिंद्रनगर (छेक) से रूपेहड़ गांव की ओर जाने वाले लिंक रोड के पास रवि कुमार का शव संदिग्ध हालात में मिला था। मृतक के भाई शशि कुमार के बयान पर बैजनाथ थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया। मौके पर धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम पहुंची और शव का पोस्टमार्टम डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में कराया गया।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

जांच में खुलासा हुआ कि रवि कुमार का आरोपी विनोद कुमार उर्फ नीतू (निवासी छेक) की पत्नी से अवैध संबंध थे। इसी वजह से दोनों के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। 28 अक्टूबर की शाम विनोद ने गुस्से में आकर रवि पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोटें लगने से रवि की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था।

साक्ष्यों से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने मोबाइल डेटा एनालिसिस, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की। पूछताछ में विनोद ने हत्या कबूल कर ली। एसपी ने बताया कि टीम की त्वरित कार्रवाई से मामला सुलझा और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस मामले की गहन जांच जारी रखे हुई है। गांव में इस घटना से सनसनी फैल गई है।

Related posts

Mahashivratri Mela: 27 फरवरी को बैजनाथ में मचेगा धमाल, इस गायक की परफॉर्मेंस के लिए दर्शक बेताब

Admin

Baijnath News: HRTC और CTU बसों को फूंकने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा

Admin

भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए सर्वांगीण विकास जरूरी : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment