September 4, 2026
Baijnath

Baijnath News:ग्राम पंचायत धरेड़ के गौरव खनौरिया ने हिमाचल प्रदेश इंटर-यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक

बैजनाथ,20 नवंबर।(वीर खड़का )

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरेड़ के होनहार वेटलिफ्टर गौरव खनौरिया ने हिमाचल प्रदेश इंटर-यूनिवर्सिटी (सीनियर कैटेगरी) प्रतियोगिता में 65 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर बैजनाथ और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।

महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय, अंब (ऊना) में 18 से 20 नवंबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में गौरव खनौरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 190 किलोग्राम भार उठाया। इसमें उन्होंने स्नैच में 85 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 105 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया।

गौरव के इस शानदार प्रदर्शन से उनके गांव धरेड़, ग्राम पंचायत और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

गौरव के कोच और परिवार ने भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

बैजनाथ क्षेत्र से लगातार खेलों में अच्छा प्रदर्शन हो रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं में खेलों के प्रति रुझान बढ़ रहा है। गौरव खनौरिया की इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हिमाचल के दूर-दराज के इलाकों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

Related posts

प्रताप सिंह कैरों के जमाने में बन चुका था बीर,बिलिंग, राजगुंधा मार्ग

Admin

बैजनाथ में अतिक्रमण हटाओ मुहिम का दिखा असर, दुकानदार खुद हटाने लगे छज्जे; लोगों ने की प्रशासन की तारीफ

Admin

Baijnath News:दीपावली 2025: बैजनाथ में पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

Admin

Leave a Comment