April 30, 2026
Kangra

कांगड़ा : बगलामुखी मंदिर के पास ट्रक ने मैगी खाते दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

कांगड़ा, 10 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के जालंधर निवासी दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पुलिस चौकी रानीताल क्षेत्र के बगलामुखी माता मंदिर के पास हुआ। दोनों युवक सड़क किनारे मैगी खाने के लिए रुके थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक नंबर HP-19AB-6577 देहरा से कांगड़ा की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था।

मृतक की पहचान 21 वर्षीय केशव चौधरी पुत्र राम जमेश चौधरी, निवासी ग्रीन वैली, पोहरीवाला, जिला जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने अचेत अवस्था में सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरे घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय जस्सी पुत्र स्व. कुलदीप कुमार, निवासी अब्बाधपुरा, जिला जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस चौकी रानीताल व थाना हरिपुर की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यातायात को सुचारू करने के साथ-साथ पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने कुछ ही घंटों में ट्रक चालक कुलदीप पुत्र कहर सिंह, निवासी गांव पद्दर, डाकघर सलूनी, जिला चंबा (हिमाचल प्रदेश) को दरकाटा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है।

थाना हरिपुर में ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस का कहना है कि लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे के बाद घटनास्थल से फरार होने के आरोप में चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हादसे के सटीक कारणों की जांच जारी है।

Related posts

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट के नाम पर हिमाचल में हो रहा भ्रष्टाचार, पूर्व मंत्री ने सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Admin

कांगड़ा: घर के आंगन से गायब हुआ बच्चा, तालाब में तैरता मिला शव

Admin

डमटाल में प्रवासी ने दराट से कर दी नाबालिग लड़की की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment