July 22, 2026
Baijnath

Baijnath Mahashivratri: बैजनाथ में राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, सोनू बने ‘बैजनाथ केसरी’

बैजनाथ (कांगड़ा), 18 फरवरी 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के अंतर्गत बैजनाथ में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का जोरदार समापन हुआ। टी फैक्ट्री ग्राउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की जूनियर (अंडर-20) तथा सीनियर श्रेणियों के कुशल पहलवानों ने अपनी ताकत, तकनीक और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने जोशीले अंदाज में पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपमंडलाधिकारी बैजनाथ एवं मेला समिति के अध्यक्ष संकल्प गौतम मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न वर्गों के विजेताओं और उपविजेताओं को बधाई देते हुए कहा, “खेल गतिविधियां युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। ऐसे आयोजन न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक मजबूती भी प्रदान करते हैं।” उन्होंने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और भविष्य में खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:

  • महिला वर्ग अंडर-20:
    विजेता – स्निग्धा
    उपविजेता – गुलराज
  • पुरुष वर्ग अंडर-20:
    विजेता – रजत
    उपविजेता – दिनेश
  • महिला सीनियर वर्ग (हिमाचल केसरी):
    विजेता – नैन्सी
    उपविजेता – अनीता
  • पुरुष सीनियर वर्ग (बैजनाथ केसरी):
    विजेता – सोनू
    उपविजेता – सचिन

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पूर्व अनुसूचित जाति सेल के उपाध्यक्ष रविंदर बिट्टू, प्रदेश युवा महासचिव रविंदर राव, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जमवाल, तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर, नायब तहसीलदार गुरमुख सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह प्रतियोगिता शिवरात्रि महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण बनी, जिसमें स्थानीय और राज्य स्तर के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related posts

बैजनाथ में लोक गायक धीरज शर्मा ने रिलीज किया ‘कांगड़ी धमाका’ पहाड़ी एल्बम

Admin

एसडीएम ने ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण

Admin

Baijnath News: विधायक किशोरी लाल 15 जनवरी को सेहल में तीन विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

Admin

Leave a Comment