25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Mandi

धार स्कूल की मोनिका जिला स्तरीय कला उत्सव में प्रथम

पधर

उपमंडल पधर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार की कक्षा जमा दो की छात्रा मोनिका ठाकुर ने डाईट मंडी में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव के अंतर्गत ‘दश्य कला खेल-खिलौने श्रेणी में जिला भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य किशोरी लाल ठाकुर ने बताया कि जोनल और ब्लॉक स्तर पर छात्रा मोनिका के बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत उसका चयन राज्य स्तर के लिए हुआ था।

छात्रा को सम्मानित करते हुए उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वागिण विकास हेतु उनकी प्रतिभा को निखारने व प्रदर्शित करने के भरपूर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इसी के परिणाम स्वरूप विद्यालय के 2 अन्य छात्रों का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। प्रचानाचार्य ने छात्रों की उपलब्धि के लिए मार्गदर्शक अध्यापकों प्रीती रावत, वंदना कुमारी ,गीता , लता ठाकुर, अरुण कुमार, पार्वती देवी, प्रकाश चंद सहित समस्त स्टाफ को बधाई दी है ।

Related posts

वन विभाग और पधर पुलिस ने नाके के दौरान गाडी से पकड़े 41 रेई के स्लीपर

Admin

ब्रह्मण सभा मंडी ने मोतीपुर स्थित चामुंडा माता मंदिर परिसर में रोपे पौधे

Admin

पधर में देई अभियान के तहत कार्यशाला का किया गया आयोजन

Admin

Leave a Comment