23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Mandi

गोंलवां स्कूल में युवा शिव वालिया द्वारा विद्यार्थियों को नशे सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव व सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

उपमंडल जोगिंदर नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंलवां में शुक्रवार को “शिवा फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी” संस्था के अध्यक्ष शिव वालिया द्वारा विद्यार्थियों को नशा, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय राठौर, उप प्रधानाचार्य अजय कुमार व विद्यालय के सभी अध्यापक मौजूद रहे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिव वालिया ने बताया कि नशा आज के समय में युवा पीढ़ी को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। नशे की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं, अपराधिक घटनाएं घट रही हैं। वहीं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से लोग धोखाखड़ी व अपराधी घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। नशे के कारण व यातायात नियमों की अवहेलना करने पर रोजाना सड़क दुर्घटनाएं होती है जिसमें लोग अपनी जान तक गवा देते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की की इस तरह के कार्यों से अपना व दूसरों का बचाव करें व आस पास किसी भी तरह की गतिविधि होने पर अपने अध्यापकों अभिभावकों और पुलिस को सूचित करें। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय राठौर ने बच्चों से इन सभी बातों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

Related posts

मनरेगा मजदूरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज

Admin

Mandi : कमरे में सो रही थी नाबालिग, जबरन अंदर घुसा युवक, युवती को डरा धमकाकर किया दुष्कर्म

Admin

उप शिक्षा सचिव ने जो अधिसूचना जारी की है उसको रदद करे शिक्षा विभाग : अध्यक्ष दया राम ठाकुर

Admin

Leave a Comment